Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : मिठाई दुकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
    झारखंड

    धनबाद : मिठाई दुकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 27, 2026Updated:May 27, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में बुधवार की सुबह एक मिठाई दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान, फर्नीचर, मिठाई बनाने की मशीनरी और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। शुरुआती अनुमान के हिसाब से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

    धुआं उठता देख लोगों ने दी सूचना

    स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देख तुरंत बैंक मोड़ थाना और दमकल विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो यह आसपास की दूसरी दुकानों तक भी फैल सकती थी।

    शॉर्ट सर्किट की आशंका

    प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की असली वजह साफ हो पाएगी।

    दुकान मालिक को भारी नुकसान

    घटना के बाद दुकान मालिक सदमे में हैं। उनका कहना है कि दुकान में रखा लगभग सारा सामान जल गया है। त्योहार और शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए काफी मात्रा में मिठाइयों का स्टॉक और कच्चा माल रखा गया था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया। आग लगने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते सभी लोग बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

    Also Read : झारखंड में बदलने वाला है मौसम, रांची समेत 15 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बदलने वाला है मौसम, रांची समेत 15 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट
    Next Article घर में बन रही थी महुआ शराब, जहरीली गैस ने छीन ली तीन जिंदगियां

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.