Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 May, 2026 ♦ 8:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में बदलने वाला है मौसम, रांची समेत 15 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बदलने वाला है मौसम, रांची समेत 15 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 29 मई से मौसम बदलने लगेगा। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही तेज हवा, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, धनबाद, बोकारो, गुमला, कोडरमा और लोहरदगा में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    पलामू और गढ़वा में अभी नहीं मिलेगी राहत

    राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाके पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में फिलहाल गर्मी और लू का असर बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। झारखंड के करीब 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। कई शहरों में दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं।

    डाल्टनगंज सबसे गर्म, दारीसाई में सबसे ज्यादा बारिश

    पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 19.5 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई में हुई। वहीं, डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।vराजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    27 और 28 मई तक गर्मी बरकरार

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 27 और 28 मई तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद 29 मई से 1 जून के बीच तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    Also Read : सड़क किनारे अड्डाबाजी करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक चला जांच अभियान

    including Ranchi. Weather set to change in Jharkhand; alert issued for strong storms in 15 districts झारखंड में बदलने वाला है मौसम रांची समेत 15 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क किनारे अड्डाबाजी करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक चला जांच अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क किनारे अड्डाबाजी करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक चला जांच अभियान

    May 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की चौकसी, SSP राकेश रंजन ने बेड़ो-सिल्ली के अफसरों को दिया टास्क

    May 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाल विवाह रोकने से लेकर पेंशन योजना तक, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    May 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में बदलने वाला है मौसम, रांची समेत 15 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट

    May 27, 2026

    सड़क किनारे अड्डाबाजी करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक चला जांच अभियान

    May 26, 2026

    रांची के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की चौकसी, SSP राकेश रंजन ने बेड़ो-सिल्ली के अफसरों को दिया टास्क

    May 26, 2026

    बाल विवाह रोकने से लेकर पेंशन योजना तक, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    May 26, 2026

    खूंटी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपी को दबोचा, देशी पिस्टल और गोलियां बरामद

    May 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.