Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। यहां महुआ शराब बनाने के दौरान जहरीली गैस बनने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ सिर्फ इसी हादसे की चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग काफी समय से घर में महुआ शराब बनाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शराब बनाने के लिए सेफ्टी टैंक का इस्तेमाल किया जा रहा था। मंगलवार सुबह जब टैंक से शराब निकालने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अंदर जहरीली गैस भर गई। गैस की चपेट में आते ही तीनों लोग मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
घर में बन रही थी महुआ शराब, जहरीली गैस ने छीन ली तीन जिंदगियां

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleधनबाद : मिठाई दुकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

