Dhanbad : धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में बुधवार की सुबह एक मिठाई दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान, फर्नीचर, मिठाई बनाने की मशीनरी और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। शुरुआती अनुमान के हिसाब से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।


