AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

किराया नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई तय, हजारीबाग नगर निगम ने कसी कमर

Hazaribagh : नगर निगम की दुकानों का वर्षों से किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। करोड़ों रुपये बकाया होने के बाद नगर निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। निगम ने साफ कर दिया है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने राजस्व संग्रह को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में बकाया किराया वसूली को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। एक सप्ताह की मोहलत, फिर होगी कार्रवाई नगर निगम प्रशासन ने बकायेदार दुकानदारों को … Read More

दुमका मेडिकल कॉलेज के नाम पर छिड़ा विवाद, चंपाई बोले- इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Dumka : झारखंड के दुमका जिले स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने अस्पताल का नाम “गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल” किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे संताल हूल के इतिहास और आदिवासी वीरांगनाओं के सम्मान से जुड़ा मामला बताया है। चंपाई सोरेन ने कहा कि फूलो-झानो सिर्फ नाम नहीं बल्कि आदिवासी समाज की पहचान और संघर्ष का प्रतीक हैं। ऐसे में उनके नाम को हटाना या बदलना समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। अधिकारियों से की बात पूर्व मुख्यमंत्री … Read More

शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया को नहीं मिली राहत, इंग्लैंड जाने की अनुमति खारिज

Ranchi : शराब घोटाला मामले में आरोपी कारोबारी नवीन केडिया को एसीबी कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें इंग्लैंड जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। नवीन केडिया ने कोर्ट में विदेश यात्रा की अनुमति के लिए याचिका दाखिल की थी, लेकिन सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी मांग खारिज कर दी। जानकारी के मुताबिक नवीन केडिया ने कोर्ट से इंग्लैंड जाने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने अपनी यात्रा को जरूरी बताते हुए कोर्ट में आवेदन दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से इसका विरोध किया गया। एसीबी ने अदालत को बताया कि … Read More

चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ का विशाल धरना, हजारों कर्मचारियों ने उठाई आवाज

Jamtara (Rajiv Jha) : चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जनरल मैनेजर कार्यालय के बाहर आर.के. गेट के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। संघ के अध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और विभिन्न समूहों के लोग शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद कर्मचारियों का उत्साह कम नहीं दिखा। हजारों की संख्या में मौजूद कर्मचारियों ने “रेलवे बचाओ, सीएलडब्ल्यू बचाओ, रोजगार बचाओ” के नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री अनुज कुमार ने किया। कई पदाधिकारियों ने किया संबोधित … Read More

झारखंड में वोटर लिस्ट अपडेट को लेकर तैयारी तेज, राजनीतिक दलों को दी गई अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची उपलब्ध करा दी है। यह सूची पेनड्राइव के जरिए राजनीतिक दलों को सौंपी गई है, ताकि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में सहयोग कर सकें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई से ही अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित कर दी गई है। मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार इस सूची का मिलान कर बीएलओ के माध्यम से अपनी मैपिंग करा … Read More

DySPअमित कुमार सिंह पर चुटिया थाना में एफआईआर दर्ज, मामला यौन शोषण से जुड़ा

Ranchi :  राजधानी के चुटिया थाना में एक युवती ने डीएसपी रैंक के अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। युवती ने यह आरोप डीएसपी अमित कुमार सिंह पर लगाया है। पीड़िता ने यह भी अपने आवेदन में लिखा है कि शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण किया गया है। हालांकि, इस मामले में चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी पूनम कुजूर से बात करने पर कहा कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। वहीं, डीएसपी के बैच के बारे में पूछने … Read More

रिजल्ट के बाद अब नहीं होगी परेशानी, CBSE ने जारी की हेल्पलाइन और ईमेल

Ranchi : CBSE बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के तनाव और सवालों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 24×7 पोस्ट रिजल्ट सपोर्ट सेवा शुरू की है। अब छात्र, अभिभावक और स्कूल रिजल्ट, मूल्यांकन और परीक्षा से जुड़े सवालों के लिए सीधे CBSE से संपर्क कर सकेंगे। CBSE ने छात्रों की मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 जारी किया है। इसके अलावा बोर्ड ने आधिकारिक ईमेल आईडी resultcbse2026@cbseshiksha.in भी जारी किया है, जहां छात्र अपनी समस्याएं और सवाल भेज सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को यह भी चेतावनी दी है कि वे किसी अनधिकृत ईमेल … Read More

बार काउंसिल चुनाव की काउंटिंग खत्म, अब रिजल्ट नोटिफिकेशन का इंतजार

Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 23 पदों के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है और अब जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक अधिसूचना अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने सभी 23 विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए इसकी अधिसूचना जारी करने के लिए फाइल विधि विभाग को भेज दी है। अधिसूचना जारी होते ही चुनाव प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। महेश तिवारी मामले के कारण अटका था मामला बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया … Read More

रिम्स में पेयजल संकट दूर करने की पहल, CSR के तहत सुधरेंगी खराब वाटर यूनिट

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में लंबे समय से चल रही परियोजनाएं समस्या को दूर करने की दिशा में अब बड़ी पहल शुरू हुई है। गर्मी और हीटवेव के बीच मरीजों, उनके मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। ऐसे में अब रिम्स प्रशासन ने खराब पड़े परियोजनाएं इकाइयों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। रिम्स प्रशासन के समन्वय से मिनु मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सीएसआर पहल के तहत अस्पताल परिसर में लगी परियोजनाएं इकाइयों के तकनीकी सर्वे, मरम्मत और रखरखाव में सहयोग देने … Read More

राज्यसभा चुनाव : सीट शेयरिंग पर आज होगी बड़ी बैठक, कांग्रेस प्रभारी करेंगे सीएम हेमंत से मुलाकात

Ranchi : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में मौजूदा विधायकों के आंकड़े देखें तो राज्यसभा की दोनों सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में जाती दिख रही हैं। लेकिन इसके लिए गठबंधन के भीतर एकजुटता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। इसी वजह से अब कांग्रेस भी पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। माना जा … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More