Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में वोटर लिस्ट अपडेट को लेकर तैयारी तेज, राजनीतिक दलों को दी गई अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची
    झारखंड

    झारखंड में वोटर लिस्ट अपडेट को लेकर तैयारी तेज, राजनीतिक दलों को दी गई अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SIR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची उपलब्ध करा दी है। यह सूची पेनड्राइव के जरिए राजनीतिक दलों को सौंपी गई है, ताकि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में सहयोग कर सकें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई से ही अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित कर दी गई है। मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार इस सूची का मिलान कर बीएलओ के माध्यम से अपनी मैपिंग करा सकते हैं।

    30 जून से घर-घर जाएंगे BLO

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म देंगे। यह फॉर्म मैप्ड और अन-मैप्ड दोनों तरह के मतदाताओं को दिया जाएगा। मतदाताओं को सिर्फ फॉर्म में पहले से दर्ज जानकारी की जांच करनी होगी, अपनी नई फोटो लगानी होगी और हस्ताक्षर कर फॉर्म वापस बीएलओ को देना होगा। यदि मतदाता ऐसा करते हैं तो उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने साफ किया है कि जिन मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है, उन्हें सामान्य तौर पर कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा नहीं करना होगा। इससे प्रक्रिया आसान और तेज होगी।

    अन-मैप्ड मतदाताओं को देनी होगी अतिरिक्त जानकारी

    जो मतदाता अब तक अन-मैप्ड हैं, उन्हें आगे की प्रक्रिया में अतिरिक्त दस्तावेज देने पड़ सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईआरओ (निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी) की ओर से नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं को जन्म तिथि के आधार पर अपने, माता-पिता या दादा-दादी से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे।इसके बाद दावा और आपत्ति की सुनवाई होगी और जांच पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। निर्वाचन विभाग के मुताबिक सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों और मतदाताओं से पूरी प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

    Also Read : DySPअमित कुमार सिंह पर चुटिया थाना में एफआईआर दर्ज, मामला यौन शोषण से जुड़ा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDySPअमित कुमार सिंह पर चुटिया थाना में एफआईआर दर्ज, मामला यौन शोषण से जुड़ा
    Next Article चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ का विशाल धरना, हजारों कर्मचारियों ने उठाई आवाज

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.