AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

मुस्कान चौधरी  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सरगना हाफिज़ सईद को सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी बनाया है. एजेंसी ने जम्मू की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में हाफिज़ सईद पर हमले की साजिश रचने, सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देने और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. NIA का दावा है कि जांच के दौरान जुटाए गए वैज्ञानिक और तकनीकी सबूतों से पाकिस्तान की भूमिका और हाफिज़ सईद की कथित संलिप्तता के अहम तथ्य सामने आए हैं. … Read More

एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे… की अवधारणा को बहस में लाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जानिये

मुस्कान चौधरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में थे, जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका उद्घोष आज भी भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित नारों में गिना जाता है.भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक के रूप में उन्होंने देश की एकता के लिए अपना जीवन समर्पित किया. आज, 6 जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती मनाई जा रही है. उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था. … Read More

शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

मुस्कान चौधरी  कथित शराब घोटाला मामले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव पेश हुए। ईडी के दूसरे समन के बाद रोहित तय समय पर रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। ईडी ने इससे पहले रोहित उरांव को 29 जून और रामेश्वर उरांव को 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, दोनों निर्धारित तारीख पर पेश नहीं हुए। उन्होंने ईडी से तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था। एक सप्ताह की मोहलत के बाद … Read More

BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

रामगढ़ : राज्य में इनदिनों अपराध की क्षेत्र में पांव पसार रहे कुख्यात प्रिंस खान गैंग के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अहले सुबह पुलिस और अपराधी के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ प्रिंस खान गैंग से जुड़े सदस्यों के साथ हुई है। इस दौरान कुख्यात शिवराज के पैर में पुलिस की गोली लगी है। इस कार्रवाई में रांची, रामगढ़ और धनबाद की पुलिस शामिल थी।  पुलिस की संयुक्त टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी है। पुलिस … Read More

जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

विजय उरांव  वैसे तो हेमंत 2.0 सरकार के बनने के कुछ दिन बाद से ही बाजार में ये चर्चा शुरू हो गई थी कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मिलने जा रहे हैं. रह-रह कर इस बात को बल मिलता रहा, जब कांग्रेस और जेएमएम के मंत्रियों, नेताओं के एक ही मुद्दे पर विरोधाभासी बयान दिखने लगे. चाहे वह जेटेट में भाषा के मुद्दे पर रार हो, चाहे बोर्ड-परिषद में हिस्सेदारी का मसला हो. या फिर बिहार चुनाव के दौरान जेएमएम को इंडिया गठबंधन की तरफ ठेंगा दिखाए जाने का प्रकरण. सियासी गलियारों में एक डील … Read More

क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

मुस्कान चौधरी  उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है. मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया है. मामला सामने आते ही बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति हरकत में आई और जांच के साथ जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी. समिति का कहना है कि अगर जांच में कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि मंदिर समिति इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से देख रही … Read More

राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

मुस्कान चौधरी अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान पात्रों से पैसे चोरी होने के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मंदिर की व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, लाखों लोगों … Read More

झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

मुस्कान चौधरी  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के मतदाता सूची से बाहर होने की आशंका जताते हुए देशभर के 50 महिला अधिकार कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और शोधकर्ताओं ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. ऑल इंडिया फेमिनिस्ट अलायंस (ALIFA-NAPM) की ओर से आयोग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि एसआईआर प्रक्रिया में दस्तावेजों और पहचान से जुड़ी मौजूदा व्यवस्था कई महिलाओं, ट्रांसजेंडर लोगों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए बड़ी बाधा बन रही है. संगठनों ने आयोग से अपील की है … Read More

आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

मुस्कान चौधरी  बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ कहा है कि सिर्फ सरकार के फैसलों का विरोध करने की वजह से किसी नागरिक को राज्य या शहर से बाहर नहीं निकाला जा सकता. कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस की ओर से सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के महासचिव सईद अहमद अब्दुल वाहिद चौधरी के खिलाफ जारी एक्सटर्नमेंट ऑर्डर रद्द कर दिया. सुनवाई के दौरान जस्टिस माधव जामदार ने महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति और सरकार के रवैये पर कई तीखी मौखिक टिप्पणियां भी कीं. उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में “हॉर्स ट्रेडिंग” यानी दलबदल का खेल चल रहा … Read More

ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

मुस्कान चौधरी  अडानी ग्रुप ने ओडिशा में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है. गुरुवार को अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी ने कहा कि कंपनी अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) के साथ मिलकर राज्य में एक बड़ा एल्युमीनियम प्लांट लगाएगी. इस परियोजना में 11.5 बिलियन डॉलर, यानी करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है. करण अडानी ने कहा कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ओडिशा को सिर्फ खनिजों के भंडार के रूप में नहीं देखते. उनके मुताबिक, यह राज्य भारत के औद्योगिक विकास की अगली बड़ी ताकत बन … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More