AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सौरव गांगुली @54: जिसने विदेशी जमीन पर जीतना सिखाया

भारतीय क्रिकेट में ‘दादा’ का नाम लेते ही सबसे पहले सौरव गांगुली की छवि सामने आती है.अपनी बेखौफ कप्तानी, शानदार बल्लेबाजी और दमदार व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने यह पहचान बनाई. मैदान पर अगर कोई विरोधी खिलाड़ी उनसे उलझता या स्लेजिंग करता, तो गांगुली उसका जवाब सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि अपने बल्ले से भी देते थे. उन्होंने भारतीय टीम में ऐसा आत्मविश्वास भरा कि विदेशों में जीत अब सपना नहीं, बल्कि लक्ष्य बन गई. खासकर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनका आक्रामक अंदाज देखने लायक होता था. बड़े-बड़े छक्के लगाकर वे गेंद को स्टेडियम की सीमाओं के पार पहुंचा देते … Read More

आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

किसलय शानू  बीते 13 मार्च को झारखंड के आम नागरिकों के सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम था. सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित एक शानदार आयोजन में झारखंड के आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो, इसके लिए 1,485 आधुनिक वाहन पुलिस को सौंपे. इसमें 643 बोलेरो-बी6 भी शामिल थे. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था, ‘’शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शांति, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस की है. इन्हें सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक वाहनों का यह लोकार्पण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा. नए वाहनों की … Read More

पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से बने कटेंट हटाने की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की भी मांग की है.अभिषेक ने एआई से बने कंटेंट से बदनाम करने की बात कह अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है. दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल उनकी इस याचिका पर सुनवाई को टाल दिया है. कोर्ट ने केस पर थोड़ी देर सुनवाई की लेकिन उसके बाद बताया कि इसमें नियमों के उल्लंघन करने वाले यूआरएल के स्क्रीनशॉट नहीं लगाए गए थे. इसकी वजह से जस्टिस … Read More

केंद्र का ब्लॉक आदेश रद्द, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट होगा बहाल

मुस्कान चौधरी  दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को बड़ी राहत देते हुए उसके X (पहले ट्विटर) अकाउंट को बहाल करने का आदेश दिया है. अदालत ने केंद्र सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसके तहत अकाउंट ब्लॉक किया गया था. कोर्ट ने साफ कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी पर किसी भी तरह की रोक कानून के तय मानकों पर परखी जानी चाहिए. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि NEET परीक्षा से जुड़े माहौल को देखते हुए यह कदम उठाया गया था. उनका कहना था … Read More

बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

मुस्कान चौधरी  झारखंड के गढ़वा जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. आरोप है कि बैंक की लापरवाही की वजह से एक बुजुर्ग की जान चली गई. परिजनों का कहना है कि ई-केवाईसी नहीं होने के कारण कई महीनों से पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा था. पैसे के अभाव में समय पर इलाज नहीं हो सका और आखिरकार बुजुर्ग रतन लकड़ा की मौत हो गई. मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को बैंक परिसर में रखकर धरना शुरू कर दिया. उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे वहां से … Read More

जिस ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ केस ने देश को हिला दिया, उस दाग से मिशनरी ऑफ चैरिटी कैसे हुआ बरी 

किसलय शानू  साल 2018, रांची के मिशनरीज ऑफ चैरिटी से जुड़ा एक मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था. आरोप था कि नवजात बच्चों को अवैध रूप से दूसरे राज्यों के लोगों को पैसे लेकर सौंपा जा रहा है. पुलिस ने मानव तस्करी, धोखाधड़ी, जालसाजी और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया. दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. मामला राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा और इसे संगठित बाल तस्करी का उदाहरण बताया गया. लेकिन लगभग आठ साल बाद रांची की अदालत ने इस पूरे मामले में दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है. इनमें … Read More

अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने परिवहन विभाग में बिना वैध अनुबंध के करोड़ों रुपये के भुगतान को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी कार्ड प्रिंटिंग का काम करने वाली गुड़गांव की रोजमार्टा कंपनी का सरकार के साथ अनुबंध 22 फरवरी, 2026 को समाप्त हो गया था. बाद में इसे केवल 22 मार्च, 2026 तक ही बढ़ाया गया था. मरांडी ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद पिछले लगभग तीन महीनों से यह कंपनी बिना किसी अधिकृत विस्तार के काम कर रही है और … Read More

शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अचानक खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज पहुंच गए. बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. परिसर की बदहाल स्थिति, रखरखाव में लापरवाही और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई और कहा कि खिलाड़ियों के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का दौरा किया. उन्होंने आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और … Read More

भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जेपीएससी की हालिया प्रतियोगिता परीक्षाओं और परिणामों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के संरक्षण में जेपीएससी अब योग्यता नहीं, बल्कि अव्यवस्था, अपारदर्शिता और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का प्रतीक बन चुका है. उन्होंने कहा कि एक ओर सिविल सेवा परीक्षा में 103 पदों के लिए 2204 अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर दिया जाता है, लेकिन कटऑफ तक जारी नहीं किया जाता, तीनों सदस्यों के हस्ताक्षर तक नहीं होते और मेरिट सूची पर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं. दूसरी ओर बैकलॉग … Read More

झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

झारखंड सरकार ने झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकार (RERA) में नए अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति कर दी है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अजय कुमार सिंह को झारखंड RERA का अध्यक्ष और नलिन कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है. नए अध्यक्ष के सामने बड़ी चुनौती नए अध्यक्ष की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब राज्य का रियल एस्टेट क्षेत्र कई चुनौतियों से जूझ रहा है.पिछले कुछ वर्षों में फ्लैट और आवासीय परियोजनाओं में देरी, समय पर कब्जा नहीं मिलने, बिल्डरों द्वारा नियमों के उल्लंघन और खरीदारों की बढ़ती शिकायतों ने RERA की भूमिका को … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More