Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 
    जोहार ब्रेकिंग

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 8, 2026Updated:July 8, 2026No Comments3 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू 

    बीते 13 मार्च को झारखंड के आम नागरिकों के सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम था. सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित एक शानदार आयोजन में झारखंड के आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो, इसके लिए 1,485 आधुनिक वाहन पुलिस को सौंपे. इसमें 643 बोलेरो-बी6 भी शामिल थे.

    मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था, ‘’शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शांति, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस की है. इन्हें सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक वाहनों का यह लोकार्पण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा. नए वाहनों की उपलब्धता से पुलिस बल की गतिशीलता, प्रतिक्रिया क्षमता और क्षेत्रीय निगरानी में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिसके परिणामस्वरूप घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण संभव हो सकेगा.’’

    उन्होंने आशा व्यक्त किया था कि इन आधुनिक वाहनों और नए थानों की उपलब्धता से पुलिस की कार्यक्षमता, प्रतिक्रिया समय तथा क्षेत्रीय निगरानी तंत्र में गुणात्मक सुधार होगा, जिससे आम जनता को त्वरित एवं विश्वसनीय सुरक्षा सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी. आने वाले समय में राज्य में बेहतर निगरानी व्यवस्था विकसित होगी और अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर होंगे.

    लेकिन आम जनता के लिए उपयोग होने से इतर राज्य के दोद-दो मंत्री भी इन गाड़ियों का इस्तेमाल अपने काफिले को सुंदर और प्रभावी बनाने में कर रहे हैं. मिली रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के काफिले में इस वक्त इन गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल उन 1485 आधुनिक वाहनों का जिलावार वितरण हुआ. इसमें 645 बोलेरो-बी6 भी शामिल हैं. इन 645 में से कुल 31 बोलेरो गाड़िया एचक्यूआरटी यानी हेडक्वार्टर क्विक रिस्पॉंस टीम को निर्गत की गई. एचक्यूआरटी पुलिस, सेना या सुरक्षा बलों का वह विशेष दस्ता होता है, जिसे किसी भी आपात स्थिति, आतंकी हमले या गंभीर खतरे पर चंद मिनटों में त्वरित कार्रवाई करने के लिए मुख्यालय स्तर पर तैयार रखा जाता है. इसी टीम के लिए यह गाड़ियां दी गई. जहां से इन दोनों मंत्रियों के कारकेड में भी गाड़ियां भेजी गई है. अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब कभी आपात स्थिति का सामना राज्य पुलिस को करना पड़ेगा, उनके पास गाड़ियां कम पड़ेंगी. उन्हें अन्य जिलों से गाड़ियां मंगानी पड़ेगी.

    नाम न छापने की शर्त पर राज्य के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि यह नियमतः गलत नहीं है. एचक्यूआरटी की यह भी जिम्मेदारी है कि वीवीआईपी औ वीआईपी को वह अपने स्तर पर सुरक्षा संबंधित मामलों के लिए गाड़ियां दे सकती है. लेकिन नैतिक तौर पर यह थोड़ा गलत दिखता है. जो चीच आम जनता के लिए पूरी तरह समर्पित है, जो व्यवस्था आम जनता के लिए बनाई गई है, उसका इस्तेमाल भी उसी कार्य के लिए होना चाहिए.

    एक तरफ जहां राज्य के वित्त मंत्री गाड़ियों का काफिला, उन काफिलों में उनके साथ चलनेवाले सुरक्षाकर्मियों को अपने ही सरकार को वापस कर चुके हैं. दूसरी तरफ उनके दो सहयोगी हैं, जो आम जनता के लिए दी गई वाहनों का इस्तेमाल अपने कारकेड में कर रहे हैं. जबकि इन गाड़ियों को सौंपने का मकसद साफ था कि राज्य की पुलिस घटनास्थल पर किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए तय समय पर पहुंचे. ताकि अपराध पर लगाम लगाया जा सके और पीड़ितों को तय समय पर राहत मिले.

    Also Read : पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ
    Next Article सौरव गांगुली @54: जिसने विदेशी जमीन पर जीतना सिखाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.