Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान चौधरी 

    झारखंड के गढ़वा जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. आरोप है कि बैंक की लापरवाही की वजह से एक बुजुर्ग की जान चली गई. परिजनों का कहना है कि ई-केवाईसी नहीं होने के कारण कई महीनों से पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा था. पैसे के अभाव में समय पर इलाज नहीं हो सका और आखिरकार बुजुर्ग रतन लकड़ा की मौत हो गई.

    मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को बैंक परिसर में रखकर धरना शुरू कर दिया. उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे. परिजनों के मुताबिक रतन लकड़ा के बैंक खाते में पेंशन की राशि मौजूद थी, लेकिन ई-केवाईसी पूरी नहीं होने का हवाला देकर बैंक से पैसा नहीं दिया गया. कई बार बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ती गई और इलाज के लिए पैसे नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई.

    सोशल मीडिया पर उठी न्याय की मांग

    इस मामले को पत्रकार मुकेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाया. उन्होंने लिखा कि बैंक में अपना ही पैसा जमा होने के बावजूद सिस्टम की लापरवाही ने एक बुजुर्ग की जान ले ली. उन्होंने मुख्यमंत्री और भारतीय रिजर्व बैंक को टैग करते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की. मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा- “उक्त मामले की शीघ्र जांच कर कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करें.”

    मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब प्रशासन और संबंधित विभाग पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है. रतन लकड़ा के परिजनों का कहना है कि अगर समय पर पेंशन का पैसा मिल जाता तो इलाज कराया जा सकता था और शायद उनकी जान बच जाती। उनका आरोप है कि बैंक और सिस्टम की लापरवाही ने परिवार से उनका सहारा छीन लिया. अब वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. यह घटना एक बार फिर सरकारी योजनाओं, बैंकिंग व्यवस्था और ई-केवाईसी जैसी प्रक्रियाओं के बीच आम लोगों को होने वाली परेशानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

    Also Read : जिस ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ केस ने देश को हिला दिया, उस दाग से मिशनरी ऑफ चैरिटी कैसे हुआ बरी 
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रशांत किशोर : क्या अबकी बार बैंड बाजा वाले से दूल्हा तक का सफर तय कर पाएंगे?
    Next Article झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026
    क्राइम

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली

    August 27, 2026
    Latest Posts

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.