AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

जोहार लाइव ब्यूरो रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को रांची स्थित विधानसभा के समक्ष एक दिवसीय धरना देकर राज्य सरकार के सामने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को रखा. महासंघ ने धरने के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष को झारखंड कर्मचारी संघ की ओर से 25 सूत्री मांग-पत्र सौंपा. वहीं, अनुबंध, आउटसोर्सिंग और अन्य कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी 10 सूत्री मांग-पत्र प्रस्तुत किया गया. धरने की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने की.इस दौरान महासंघ के महासचिव भूषण कुमार ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों, अनुबंधकर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं … Read More

रविंद्र पासवान

JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

रांची : झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर छात्र पिछले 17 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए भी पहुंचे, जहां पुलिस के साथ छात्रों की झड़प और तनाव की स्थिति देखने को मिली. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अब असामाजिक तत्वों के शामिल होने का आरोप … Read More

ABVP

JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

रांची : JSSC और JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आंदोलन का ऐलान किया है. परिषद की ओर से 11 अगस्त को विधानसभा मार्च निकाला जाएगा. ABVP के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ता 11 अगस्त को सुबह 11 बजे पुराने विधानसभा परिसर से नए विधानसभा भवन तक मार्च करेंगे. इस दौरान JSSC और JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी. परिषद ने आरोप लगाया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से छात्रों के भविष्य पर गंभीर असर … Read More

CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री आवास के घेराव को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी विधायकों और नेताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन पर वित्त मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राधाकृष्ण किशोर ने बीजेपी के प्रदर्शन को गैर-लोकतांत्रिक करार दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना या किसी के घर में घुसने की कोशिश करना लोकतांत्रिक तरीका नहीं हो सकता. मंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने गैर-लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया. लोकतांत्रिक संस्थाओं का पालन जरूरी वित्त मंत्री ने कहा … Read More

छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

रांची : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. छात्रों के बैरिकेडिंग तक पहुंचने और आगे बढ़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की. आंसू गैस छोड़े जाने के बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. इससे पहले पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया था. प्रदर्शन के दौरान कई जगह तनाव की स्थिति बनी रही. पुलिस छात्रों को पीछे हटाने का प्रयास कर रही है, जबकि छात्र परीक्षा रद्द करने और अपनी अन्य … Read More

एल. खियांग्ते

BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जोहार लाइव की ओर से एल ख्यांगते की भूमिका को लेकर किए गए खुलासों के बीच अब CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है. ख्यांगते से CID पहले ही कई दौर की पूछताछ कर चुकी थी. 28 जुलाई से शुरू हुई पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी ने परीक्षा संचालन, आउटसोर्स एजेंसी के चयन, परीक्षा प्रक्रिया और आयोग के स्तर पर लिए गए फैसलों को लेकर उनसे सवाल किए थे. सार्वजनिक रिपोर्टों के मुताबिक, उनसे अब तक चार … Read More

Ajita Bhattacharya

JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

JPSC परीक्षा विवाद मामले में CID की जांच लगातार जारी है. इसी क्रम में सोमवार को झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य CID के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित हुईं. उनसे परीक्षा विवाद से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ किए जाने की संभावना है. दरअसल, JPSC परीक्षा विवाद को लेकर CID की जांच के दौरान आयोग के तीनों सदस्यों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था. इसी बीच रविवार की शाम JPSC के तीनों सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया. तीनों सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने में करीब एक महीने का समय … Read More

sudivya sonu and jairam Mahto

छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

झारखंड विधानसभा में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सदन में सरकार और छात्रों के बीच हुई बातचीत का पूरा ब्यौरा रखा और आरोप लगाया कि बीजेपी ने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को हाईजैक कर लिया है. इसी दौरान JPSC-JSSC मुद्दे को लेकर सदन में चल रही कार्यवाही के बीच जयराम महतो सदन से बाहर निकल गए. उनके सदन से बाहर जाने के बाद विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई. मंत्री ने कहा कि सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में अधिकांश मुद्दों … Read More

Arup chattterjee

JSSC-CGL मामले में कोर्ट का सहारा ले सरकार, माले विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में उठाई मांग

झारखंड विधानसभा में JSSC-CGL परीक्षा विवाद का मुद्दा एक बार फिर उठा. भाकपा माले के विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो के जरिए सरकार से इस मामले का समाधान निकालने की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्रों की 98 फीसदी मांगें सरकार ने मान ली हैं, लेकिन JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र अब भी आंदोलन पर डटे हुए हैं. सदन की कार्यवाही के दौरान सूचना के माध्यम से अरूप चटर्जी ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं. उनकी कई मांगों को सरकार ने स्वीकार भी किया है. इसके बावजूद JSSC-CGL … Read More

rabindranath Mahto

झारखंड : विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर स्पीकर की दो टूक, बोले- “सवाल डालकर सदन में न रहना दुखद”

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के विधायक मौजूद नहीं रहे. बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सवाल डालकर सदन में मौजूद नहीं रहना दुखद है. दरअसल, छात्रों के मुद्दे पर सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद बीजेपी के विधायक, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष समेत कई नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे. प्रदर्शन … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More