AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
ACB

झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

हजारीबाग : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग ने जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसीबी की विशेष छापामारी टीम ने बुधवार 7 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए तीन भूमि विक्रेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार लोगों में विशेश्वर प्रजापति, शंकर प्रजापति, रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद शामिल है. यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25 से जुड़ा है. इस मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(d) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120बी के तहत … Read More

CM

CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

जोहार लाइव ब्यूरो रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और विभिन्न शांति समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान पूजा समितियों ने जिला प्रशासन की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. साथ ही मुख्यमंत्री को सपरिवार पूजा पंडालों के भ्रमण और माता रानी के दर्शन के लिए आमंत्रित किया. CM ने स्वीकार किया पूजा समितियों का न्योता प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की … Read More

Raid

झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

जोहर लाइव ब्यूरो रांची: झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. अब सड़क किनारे ठेले-खोमचे से लेकर बड़े होटलों और प्रतिष्ठानों तक बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सघन जांच होगी. बुधवार से पूरे राज्य में विशेष जांच अभियान शुरू किया जाएगा. इस दौरान खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे और उनमें मिलावट, दूषण या गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित लोगों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. यह फैसला स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में लिया गया. … Read More

Prachi Pradhan

आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

जोहर लाइव ब्यूरो सरायकेला-खरसावां : आदित्यपुर के आसंगी से क्रिकेट का सफर शुरू करने वाली प्राची प्रधान ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अब झारखंड की अंडर-19 टीम में जगह बना ली है. प्राची का चयन BCCI अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप (T20) के लिए झारखंड टीम में हुआ है. उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ आसंगी और आदित्यपुर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है. कम उम्र में राज्य टीम का हिस्सा बनना प्राची की मेहनत का नतीजा है और उनकी इस उपलब्धि से इलाके के युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह है. कम उम्र में … Read More

BJP

चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

जोहर लाइव ब्यूरो रांची : झारखंड में SIR और मतदाता सूची को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. फॉर्म 6 और चुनावी प्रक्रिया को लेकर JMM की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर BJP ने पलटवार किया है. BJP ने JMM पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को अपमानित करना उसकी पुरानी आदत रही है. बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जेएमएम की ओर से फॉर्म 6 और चुनावी प्रक्रिया में कथित ‘बंदरबांट’ का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि यह दावा पूरी तरह गलत और तथ्यात्मक … Read More

Deoghar ATM Robbery

देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

जोहर लाइव ब्यूरो देवघर में चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक ATM को फिल्मी अंदाज में निशाना बनाया. रात के अंधेरे में बदमाशों ने पहले ATM को गैस कटर से काटा, फिर मशीन को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गए. इसके बाद भारी-भरकम ATM को कार में लादकर देवीपुर इलाके की ओर फरार हो गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात को करीब पांच अपराधियों ने अंजाम दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे. बदमाशों ने गैस कटर की मदद से ATM को काटा और उसे अपने … Read More

Abhay Tiwari

सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

किसलय शानू रांची : SIT की जांच रिपोर्ट के अनुसार, JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में छात्रों को प्रश्नों के उत्तर रटवाने के दौरान अभय तिवारी वहां मौजूद था. जांच के क्रम में SIT ने अभय तिवारी के मोबाइल का CDR हासिल कर उसका विश्लेषण किया. इसमें सामने आया कि 21 सितंबर 2024 को अभय तिवारी के मोबाइल की लोकेशन पहले चास और इसके बाद दुग्धा में थी. दुग्धा वही जगह है, जहां SIT की जांच में सामने आया कि छात्रों को एक स्थान पर इकट्ठा कर लीक हुए प्रश्नों और उनके उत्तर याद करवाए गए थे. सह-आरोपी उमेश राय के … Read More

harmanpreet kaur

“आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

जोहार लाइव ब्यूरो भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. हरमनप्रीत की जगह स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टीम की कमान सौंपी जा सकती है. कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए हरमनप्रीत ने कहा कि यह उनके लिए आसान फैसला नहीं था. उन्होंने अपने करियर के दौरान मिले अनुभवों, यादों और भावनाओं को याद करते हुए कहा कि कप्तानी से जुड़े ये पल जिंदगीभर उनके साथ रहेंगे. हरमनप्रीत ने लिखा,“आज मैं सभी फॉर्मेट … Read More

हुमायूं कबीर

चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

जोहार लाइव ब्यूरो देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में छह विधानसभा और लोकसभा सीटों पर मंगलवार यानि की आज वोटिंग जारी है. सबसे ज्यादा सियासी हलचल पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर देखने को मिल रही है. इसी बीच आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद स्थित उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लेने की वजह स्पष्ट नहीं की है. हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद रेजीनगर विधानसभा सीट से AJUP के उम्मीदवार हैं. मतदान के बीच … Read More

vinod khanna

विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

मुस्कान चौधरी  हिंदी सिनेमा में जब भी रौबदार शख्सियत, दमदार आवाज और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाले सुपरस्टार्स की बात होगी, विनोद खन्ना का नाम सबसे अलग नजर आएगा. आज 6 अक्टूबर को उनकी जयंती है. विनोद खन्ना सिर्फ एक कामयाब अभिनेता नहीं थे, बल्कि 70 और 80 के दशक में वे ऐसे सितारे थे, जिनके स्टारडम की चमक अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता के सामने भी फीकी नहीं पड़ती थी. लेकिन पर्दे पर खलनायक से नायक और फिर सुपरस्टार बनने तक का उनका सफर जितना शानदार था, उतना ही उतार-चढ़ाव से भरा भी. शोहरत के शिखर पर पहुंचने के … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More