AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हजारीबाग : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग ने जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसीबी की विशेष छापामारी टीम ने बुधवार 7 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए तीन भूमि विक्रेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार लोगों में विशेश्वर प्रजापति, शंकर प्रजापति, रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद शामिल है. यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25 से जुड़ा है. इस मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(d) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था.

वन एवं सरकारी जमीन को अवैध तरीके से हासिल करने का आरोप

एसीबी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार तत्कालीन अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं स्थानीय भू-माफियाओं के खिलाफ वन भूमि, सरकारी जमीन एवं गैरमजरुआ खास किस्म की जंगल भूमि को अवैध तरीके से हासिल करने, उसकी बिक्री करने तथा गलत तरीके से दाखिल-खारिज करने का आरोप लगा था. इस मामले में पूर्व में तत्कालीन अंचलाधिकारी समेत अन्य सरकारी पदाधिकारियों, भूमाफियाओं, क्रेता एवं विक्रेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

एसीबी ने तीन भूमि विक्रेताओं को किया गिरफ्तार

एसीबी हजारीबाग टीम द्वारा गठित विशेष छापामारी दल ने कार्रवाई के दौरान निम्न तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें विशेश्वर प्रजापति, उम्र 68 वर्ष, पिता- स्व. महावीर प्रजापति, दूसरा शंकर प्रजापति, उम्र 62 वर्ष, पिता- स्व. महावीर प्रजापति और तीसरे में रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद, उम्र 61 वर्ष, पिता- स्व. रामेश्वर साव शामिल है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More