AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: हजारीबाग की BGR माइंस में मजदूरों के वेतन कटौती का आरोप, INTUC ने दी आंदोलन की चेतावनी

केरेडारी (हजारीबाग). एनटीपीसी केरेडारी परियोजना अंतर्गत संचालित BGR माइंस में मजदूरों के कथित वेतन कटौती और श्रमिक हितों की अनदेखी का मामला सामने आया है. इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) ने प्रबंधन के समक्ष श्रमिकों की समस्याएं उठाई हैं. बुधवार को INTUC के प्रतिनिधिमंडल ने माइंस परिसर पहुंचकर प्रबंधन के साथ वार्ता की. इस दौरान मजदूरों के वेतन में कथित कटौती, स्किल अपग्रेडेशन में लापरवाही तथा श्रमिकों की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. INTUC के प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने बताया कि पिछले कई महीनों से मजदूरों की शिकायतें संगठन के पास पहुंच रही थीं. … Read More

नेपाल ने विदेशी मदद क्यों ठुकराई?

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और बड़े पैमाने पर हुई तबाही के बीच सरकार के एक फैसले ने सबका ध्यान खींचा है. कई देशों ने नेपाल को राहत और बचाव के लिए अपनी सर्च और रेस्क्यू टीमें भेजने की पेशकश की, लेकिन नेपाल सरकार ने विदेशी बचाव दलों को आने की अनुमति नहीं दी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब देश में बड़ी आपदा आई है, तब नेपाल ने विदेशी मदद क्यों ठुकरा दी? विदेशी रेस्क्यू टीमों को नेपाल ने कहा- जरूरत नहीं नेपाल सरकार का कहना है कि फिलहाल देश की अपनी सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन … Read More

झारखंड: रांची के ईशान ओम का भारत अंडर-19 टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

महेंद्र सिंह धोनी की धरती रांची से एक और युवा क्रिकेटर भारतीय टीम की जर्सी पहनने की दहलीज तक पहुंच गया है. रांची के युवा खिलाड़ी ईशान ओम का चयन भारत की अंडर-19 टीम में हुआ है. बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज ईशान अब ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ आगामी मल्टी-डे सीरीज में अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आएंगे. ईशान ओम के भारत अंडर-19 टीम में चयन पर झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने भी खुशी जताई है. JSCA ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने जाने … Read More

Raksha bandhan on ranchi hotwar jail

झारखंड: रक्षाबंधन पर रांची के होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भीड़, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

राँची। रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए होटवार जेल के बाहर बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शहर और आसपास के अलग-अलग इलाकों से बहनें राखी लेकर जेल पहुंचीं. हाथों में राखी और आंखों में भाई से मिलने की उम्मीद लिए पहुंचीं बहनों की भावनाएं साफ दिखाई दे रही थीं. अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर राखी बांधने के लिए जेल के बाहर बहनों की लंबी कतार लगी रही. रक्षाबंधन के अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि जेल में बंद भाइयों … Read More

झारखंड : हजारीबाग में चंद्रगुप्त कोल परियोजना के खिलाफ फिर आंदोलन, 7 सितंबर को कंपनी घेराव

हजारीबाग के केरेडारी क्षेत्र में चंद्रगुप्त कोल परियोजना को लेकर एक बार फिर विरोध तेज होने के संकेत मिले हैं. परियोजना से प्रभावित और विस्थापित रैयतों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 7 सितंबर को परियोजना की एमडीओ कंपनी सुशी इंफ्रा के घेराव का ऐलान किया है. बैठक में 27 अगस्त को उठे थे रोजगार और मुआवजे के मुद्दे चट्टी बारियातू में बीते 27 अगस्त को प्रभावित रैयतों और ग्रामीणों की बैठक हुई थी. बैठक में रोजगार, मुआवजा, विस्थापन नीति और गैरमजरूआ जमीन के सत्यापन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई. ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं की ओर से आरोप … Read More

चीन की ‘चुप्पी’ ने नेपाल में मचाई तबाही: बिना चेतावनी तिब्बत से छूटे सैलाब में 469 की मौत, 1,000 लापता

चीन प्रशासित तिब्बत क्षेत्र में नेपाल सीमा के पास ग्लेशियर और चट्टानों के बड़े हिस्से के टूटने से उठा सैलाब नेपाल में भारी तबाही मचा चुका है. इस आपदा में अब तक 469 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नेपाल और तिब्बत के प्रभावित इलाकों में मिलाकर करीब 1,000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. बर्फ, पत्थर और मिट्टी के विशाल मलबे ने नदी का रास्ता रोक दिया था, जिसके बाद पानी का तेज बहाव नेपाल की ओर बढ़ गया. अब इस तबाही के बाद नेपाल में चीन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर संभावित बाढ़ … Read More

झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

झारखंड में खनिज संसाधनों पर सेस लगाने के मुद्दे पर झामुमो ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि उसे झारखंड के हित और संवैधानिक अधिकार से परेशानी है या उन पूंजीपतियों से, जिन पर इस व्यवस्था का आर्थिक प्रभाव पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि खनिज झारखंड का है तो उस पर फैसला भी झारखंड का ही होगा. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने 8:1 के फैसले में राज्यों के खनिज … Read More

झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली

रांची: जयराम महतो के विवादित बयान को लेकर चल रही सियासत के बीच अब खिजरी विधायक राजेश कच्छप उनके समर्थन में उतरते नजर आए हैं. राजेश कच्छप ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई दरोगा ट्रैक्टर वालों से गाली-गलौज कर चंदा और वसूली करते हैं. उन्होंने कहा कि जमीन बचाने के लिए थाना जाने वाले लोगों को भी कथित तौर पर गाली देकर भगा दिया जाता है. बता दें, बिगत कुछ दिनों से डुमरी विधायक जयराम महतो और धनबाद के बरवड्डा थानेदार रवि कुमार के बीच हुई हॉट-टॉक चर्चा में है. जयराम महतो पर थानेदार को … Read More

झारखंड: जैप-10 बटालियन मुख्यालय का आईजी जैप सुनील भास्कर ने किया निरीक्षण, जवानों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कई निर्देश

रांची। आईजी जैप सुनील भास्कर ने गुरुवार को जैप – 10 बटालियन मुख्यालय का निरीक्षण किया. बटालियन की सुरक्षा व्यवस्था, संसाधनों और जवानों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान समादेष्टा की मौजूदगी में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और जरूरी सुधार के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए. वहीं, पुराने और अनुपयोगी वाहनों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर नए वाहनों के आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा गया. इसके साथ ही समादेष्टा और सभी वरीय पुलिस उपाधीक्षकों को विभिन्न कंपनियों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया, ताकि वहां की सुरक्षा व्यवस्था और … Read More

22 हजार करोड़ का कर्ज और निपटारा सिर्फ 6.5 करोड़ में: सुभाष चंद्रा केस में NCLT का बड़ा फैसला

मीडिया कारोबारी और ज़ी ग्रुप (Zee Group) के संस्थापक सुभाष चंद्रा के व्यक्तिगत दिवाला मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के फैसले ने सबका ध्यान खींचा है. वजह है आंकड़ों का बेहद बड़ा अंतर. करीब 22 हजार करोड़ रूपये (22,006.57) के स्वीकृत दावों के मुकाबले सिर्फ 6.5 करोड़ रुपये की भुगतान योजना (Repayment Plan) को मंजूरी मिल गई है. इसका मतलब यह है कि कर्जदाताओं को अपने दावों का बेहद छोटा हिस्सा ही मिल पाएगा और उन्हें करीब 99.97 प्रतिशत की कटौती (Haircut) झेलनी पड़ सकती है. पहले समझिए, अभी क्या हुआ है? राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More