Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: हजारीबाग की BGR माइंस में मजदूरों के वेतन कटौती का आरोप, INTUC ने दी आंदोलन की चेतावनी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हजारीबाग की BGR माइंस में मजदूरों के वेतन कटौती का आरोप, INTUC ने दी आंदोलन की चेतावनी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 28, 2026Updated:August 28, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केरेडारी (हजारीबाग). एनटीपीसी केरेडारी परियोजना अंतर्गत संचालित BGR माइंस में मजदूरों के कथित वेतन कटौती और श्रमिक हितों की अनदेखी का मामला सामने आया है. इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) ने प्रबंधन के समक्ष श्रमिकों की समस्याएं उठाई हैं. बुधवार को INTUC के प्रतिनिधिमंडल ने माइंस परिसर पहुंचकर प्रबंधन के साथ वार्ता की. इस दौरान मजदूरों के वेतन में कथित कटौती, स्किल अपग्रेडेशन में लापरवाही तथा श्रमिकों की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

    INTUC के प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने बताया कि पिछले कई महीनों से मजदूरों की शिकायतें संगठन के पास पहुंच रही थीं. इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन के साथ सीधे वार्ता करने का निर्णय लिया गया.

    श्रमिकों की हो रही है अनदेखी

    मजदूरों का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा उत्पादन बढ़ाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है, जबकि श्रमिकों के अधिकारों, सुविधाओं और समस्याओं की पर्याप्त रूप से अनदेखी की जा रही है. INTUC ने कहा कि मजदूरों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

    सुरजीत नागवाला ने कहा कि मजदूरों के साथ कथित तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो INTUC आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.

    बैठक में BGR माइंस के HR प्रमुख श्रीनिवास राव भी उपस्थित थे. संगठन के अनुसार, प्रबंधन ने मजदूरों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है.

    Also Read : झारखंड : हजारीबाग में चंद्रगुप्त कोल परियोजना के खिलाफ फिर आंदोलन, 7 सितंबर को कंपनी घेराव

    BGR माइंस एनटीपीसी केरेडारी परियोजना राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC)
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेपाल ने विदेशी मदद क्यों ठुकराई?
    Next Article जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    15 घंटे की फ्लाइट में खाना नहीं दिया, अब देना होगा 50 हजार मुआवजा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर हमले के बाद फंसे 4 हजार भारतीय तीर्थयात्री, ओवैसी ने विशेष उड़ानें चलाने की मांग की

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रियंका गांधी के बेटे लगाने जा रहे थे प्रदर्शनी, बिकानेर हाउस ने 105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान CISF जवान की मौत, मालगाड़ी का वैक्यूम ठीक करने उतरे थे अशोक कुमार घड़ेई

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अब स्कूल- कॉलेज के बच्चों के सिलेबस में होगा एंटी ड्रग कैंपेन की पढ़ाई, मुख्य सचिव ने दिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को टास्क

    October 22, 2026
    Latest Posts

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026

    15 घंटे की फ्लाइट में खाना नहीं दिया, अब देना होगा 50 हजार मुआवजा

    October 22, 2026

    देश-विदेश : सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर हमले के बाद फंसे 4 हजार भारतीय तीर्थयात्री, ओवैसी ने विशेष उड़ानें चलाने की मांग की

    October 22, 2026

    प्रियंका गांधी के बेटे लगाने जा रहे थे प्रदर्शनी, बिकानेर हाउस ने 105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा

    October 22, 2026

    झारखंड: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान CISF जवान की मौत, मालगाड़ी का वैक्यूम ठीक करने उतरे थे अशोक कुमार घड़ेई

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.