Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नेपाल ने विदेशी मदद क्यों ठुकराई?
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल ने विदेशी मदद क्यों ठुकराई?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 28, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नेपाल में आई भीषण बाढ़ और बड़े पैमाने पर हुई तबाही के बीच सरकार के एक फैसले ने सबका ध्यान खींचा है. कई देशों ने नेपाल को राहत और बचाव के लिए अपनी सर्च और रेस्क्यू टीमें भेजने की पेशकश की, लेकिन नेपाल सरकार ने विदेशी बचाव दलों को आने की अनुमति नहीं दी.
    ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब देश में बड़ी आपदा आई है, तब नेपाल ने विदेशी मदद क्यों ठुकरा दी?

    विदेशी रेस्क्यू टीमों को नेपाल ने कहा- जरूरत नहीं

    नेपाल सरकार का कहना है कि फिलहाल देश की अपनी सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियां राहत और बचाव अभियान संभाल रही हैं. सरकार का मानना है कि मौजूदा हालात में विदेशी सर्च और रेस्क्यू टीमों की जरूरत नहीं है. राहत और बचाव दल के लिए भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका और बांग्लादेश देशों अपना हाथ बढ़ाया था.

    हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि नेपाल ने हर तरह की अंतरराष्ट्रीय सहायता से इनकार कर दिया है. नेपाल ने मुख्य रूप से विदेशी बचाव और राहत टीमों को मौके पर आने की अनुमति नहीं दी है. आर्थिक सहायता और राहत सामग्री जैसे दूसरे प्रकार के सहयोग के लिए नेपाल ने दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं किए हैं.

    साल 2015 के भूकंप का अनुभव बना बड़ी वजह

    नेपाल के इस फैसले के पीछे साल 2015 का विनाशकारी गोरखा भूकंप एक बड़ी वजह माना जा रहा है. उस समय नेपाल में आए भीषण भूकंप के बाद दुनिया के कई देशों ने मदद के लिए अपनी रेस्क्यू टीमें भेजी थीं. बड़ी संख्या में विदेशी एजेंसियों और बचाव दलों के पहुंचने से राहत और बचाव कार्यों में समन्वय एक बड़ी चुनौती बन गया था.

    नेपाल को अलग-अलग देशों की टीमों, उनके उपकरणों और राहत कार्यों को एक साथ व्यवस्थित करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.
    इसी अनुभव से सबक लेते हुए नेपाल सरकार इस बार राहत और बचाव अभियान को मुख्य रूप से अपनी एजेंसियों के जरिए चलाना चाहती है.

    सरकार का मानना है कि अगर इस समय बड़ी संख्या में विदेशी रेस्क्यू टीमें नेपाल पहुंचती हैं, तो बचाव अभियान को व्यवस्थित करने में अतिरिक्त परेशानी हो सकती है. हर देश की रेस्क्यू टीम का काम करने का तरीका, उपकरण और व्यवस्था अलग होती है. ऐसे में उन्हें स्थानीय प्रशासन और पहले से काम कर रही एजेंसियों के साथ समन्वय में लाना आसान नहीं होता. नेपाल सरकार इसलिए पहले अपनी सेना, पुलिस और स्थानीय आपदा एजेंसियों के जरिए बचाव अभियान चलाना चाहती है.

    Also Read : चीन की ‘चुप्पी’ ने नेपाल में मचाई तबाही: बिना चेतावनी तिब्बत से छूटे सैलाब में 469 की मौत, 1,000 लापता

    आपदा एजेंसी नेपाल बालेन शाह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलना चाहती हैं अनाया बांगर, बोलीं- ‘मुझे पहचान नहीं, अपने क्रिकेट के दम पर जगह चाहिए’
    Next Article झारखंड: हजारीबाग की BGR माइंस में मजदूरों के वेतन कटौती का आरोप, INTUC ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हजारीबाग की BGR माइंस में मजदूरों के वेतन कटौती का आरोप, INTUC ने दी आंदोलन की चेतावनी

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलना चाहती हैं अनाया बांगर, बोलीं- ‘मुझे पहचान नहीं, अपने क्रिकेट के दम पर जगह चाहिए’

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: रांची के ईशान ओम का भारत अंडर-19 टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शतरंज की बिसात पर पुरुषों का दबदबा था, तब भारत की पहली महिला इंटरनेशनल मास्टर भाग्यश्री साठे ने रचा इतिहास

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में चंद्रगुप्त कोल परियोजना के खिलाफ फिर आंदोलन, 7 सितंबर को कंपनी घेराव

    August 28, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026

    झारखंड: हजारीबाग की BGR माइंस में मजदूरों के वेतन कटौती का आरोप, INTUC ने दी आंदोलन की चेतावनी

    August 28, 2026

    नेपाल ने विदेशी मदद क्यों ठुकराई?

    August 28, 2026

    ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलना चाहती हैं अनाया बांगर, बोलीं- ‘मुझे पहचान नहीं, अपने क्रिकेट के दम पर जगह चाहिए’

    August 28, 2026

    झारखंड: रांची के ईशान ओम का भारत अंडर-19 टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.