AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची में आदिवासी महाजुटान: क्या है परिसीमन और झारखंड में कितना बदल सकता है राजनीतिक समीकरण?

झारखंड की राजधानी रांची में आज परिसीमन के मुद्दे पर आदिवासी समाज अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए जुट रहा है. मोरहाबादी मैदान में आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान के केंद्र में सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीति से जुड़ा बड़ा सवाल है, क्या नए परिसीमन के बाद आदिवासियों की राजनीतिक हिस्सेदारी कम हो जाएगी? आदिवासी संगठनों की सबसे बड़ी चिंता विधानसभा और लोकसभा की ST आरक्षित सीटों को लेकर है. झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में अभी 28 ST के लिए आरक्षित हैं, जबकि 14 लोकसभा सीटों में 5 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं. चिंता की बड़ी … Read More

महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

रांची। डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों पर महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार तथा कैमरे से मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप के विरोध में शनिवार को पत्रकारों ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया. पत्रकारों ने विधायक जयराम महतो के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे मामले में महिला पत्रकार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार और उनके कार्य में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पत्रकार का सवाल पूछना उसका अधिकार और पेशेवर दायित्व है. प्रदर्शनकारियों … Read More

जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

आनंद दत्त/किसलय शानू 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में 11 छात्रों ने पैसा देकर पीटी पास किया था. इस बात का खुलासा पूरे केस के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के सबसे करीबी और होटल व्यवसाय के कारोबार में पार्टनर उमेश कुमार ने किया है. उमेश कुमार अभय तिवारी के शुरुआती दिनों का दोस्त है. इसके साथ ही अभय तिवारी ने सबसे पहले होटल का कारोबार शुरू किया था. सीआइडी के सामने पूछताछ के दौरान अभय तिवारी ने जिन बातों के बारे में जानकारी नहीं दी थी. उमेश कुमार ने सीआइडी के सामने पूछताछ के दौरान अभय तिवारी के द्वारा छिपाये गये पूरी … Read More

बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

मड फ्लड के साथ “मीडिया फ्लड” से नेपाल सरकार बेदम होने लगी. हर ऐरा-ग़ैरा-नत्थू ख़ैरा नेपाल एक्सपर्ट बनकर रिपोर्टिंग करने लगा है. नेपाल सरकार ने हाल ही में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ की कवरेज करने वाले घरेलू और विदेशी मीडिया संस्थानों के लिए नए नियम लागू किए हैं. रिपोर्टिंग के लिए जरूरी कार्य सूचना और संचार मंत्रालय के तहत सूचना प्रशासन और प्रेस शाखा विभाग के अनुसार, विदेशी पत्रकारों को अपने पासपोर्ट और वैध वीज़ा की एक कॉपी के साथ-साथ अपने मीडिया संस्थान से अपॉइंटमेंट लेटर या एग्रीमेंट जमा करना होगा. पांडे ने कहा, “विदेशी पत्रकारों के लिए भी … Read More

पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

पिछले 10 दिनों में महंगाई ने आम लोगों की जेब पर अलग-अलग तरीके से असर डाला है. बीते 19 से 29 अगस्त के बीच CNG की कीमत बढ़ी है, चीनी के खुदरा भाव में तेजी दर्ज की गई और सोने के दाम भी तेजी से ऊपर गए. हालांकि इन सभी चीजों की कीमतों में एक जैसी लगातार बढ़ोतरी नहीं हुई और कुछ बाजारों में बीच-बीच में गिरावट भी दर्ज की गई. CNG के दाम में ताजा झटका सबसे ताजा बढ़ोतरी CNG की कीमत में हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR में 29 अगस्त से CNG की कीमत 3.89 प्रति किलो बढ़ा … Read More

कांग्रेस और आरएसएस के बीच अब सीधी लड़ाई हैः राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में दलितों के साथ होने वाले भेदभाव और अत्याचार को लेकर BJP और RSS की विचारधारा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ भारत का संविधान और अंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की विचारधारा है, जबकि दूसरी तरफ BJP और RSS की विचारधारा है. राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में जो भी राजनीति हो रही है, वह इन दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से इस देश में दलितों … Read More

झारखंड: परिसीमन के सवाल पर एकजुट होगा आदिवासी समाज, रांची में कल महाजुटान रैली

रांची: झारखंड में प्रस्तावित लोकसभा और विधानसभा परिसीमन के मुद्दे पर आदिवासी समाज रविवार 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में एकजुट होगा. आदिवासी एकता महाजुटान रैली में राज्यभर से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है. रैली का आयोजन पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पहल पर किया जा रहा है. आयोजकों के अनुसार, रैली का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के सवाल को मजबूती से उठाना है. बंधु तिर्की लगातार कह रहे हैं कि परिसीमन केवल निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन का विषय नहीं, … Read More

मेजर ध्यानचंद: सेना की नौकरी से ओलंपिक तक, कैसे बने भारतीय हॉकी के जादूगर

आज 29 अगस्त है और देश राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर यह दिन 29 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है? इसकी वजह हैं मेजर ध्यानचंद. लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि आखिर मेजर ध्यानचंद कौन हैं? मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है. वह उस भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे, जिसने साल 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीते. गेंद पर उनका ऐसा नियंत्रण था कि दुनिया उनके खेल की … Read More

बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के वित्त मंत्री को लिखे पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके पत्र से साफ लगता है कि उन्हें झारखंड के खनिज से ज्यादा चिंता खनन कंपनियों की लागत और मुनाफे की है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को तय करना चाहिए कि वे झारखंड के नेता की तरह बात कर रहे हैं या खनन कंपनियों के प्रवक्ता की तरह. विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि कोयला और लौह-अयस्क झारखंड की खनिज संपदा है और इस पर राज्य के उचित अधिकार व … Read More

झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

सिमडेगा: अधिसूचित सुरक्षा स्थल सिमडेगा में आवासित किशोरों के बीच उपायुक्त कंचन सिंह ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. इस दौरान उन्होंने किशोरों को राखी बांधकर उन्हें अपनों का अहसास कराया और रक्षाबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी. सिलाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्त ने वहां मौजूद अधिकारियों को किशोरों के लिए सिलाई प्रशिक्षण की व्यवस्था करने और सिलाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही किशोरों द्वारा तैयार किए गए सामानों की बिक्री की व्यवस्था करने तथा उससे होने वाली आय को उनके बैंक खातों में जमा कराने के निर्देश … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More