राँची। रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए होटवार जेल के बाहर बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शहर और आसपास के अलग-अलग इलाकों से बहनें राखी लेकर जेल पहुंचीं.
हाथों में राखी और आंखों में भाई से मिलने की उम्मीद लिए पहुंचीं बहनों की भावनाएं साफ दिखाई दे रही थीं. अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर राखी बांधने के लिए जेल के बाहर बहनों की लंबी कतार लगी रही.
रक्षाबंधन के अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें आसानी से अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकें.


