AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नेपाल बाढ़: एक हजार से अधिक शव बरामद, करीब 5 हजार लोग अब भी लापता

नेपाल के रसुवा स्थित भोटेकोशी क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान जारी है. नेपाल पुलिस के ताजा अपडेट के अनुसार, 2083/05/17 (2 सितंबर) सुबह 8 बजे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से 1,118 शव व मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं. नेपाल पुलिस के मुताबिक बरामद शवों में 305 पुरुष, 224 महिलाएं, 45 बालिकाएं और 31 बालक शामिल हैं. इसके अलावा 423 आंशिक मानव अंग मिले हैं. अब तक 1,113 शवों की कानूनी जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 95 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं. पहचान नहीं हो पाने के … Read More

झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

झारखंड में नियमित पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला बुधवार 2 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट होगी. यह मामला सुप्रीम कोर्ट के चर्चित प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ फैसले में तय डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया के पालन से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले झारखंड समेत कई राज्यों से पूछा था कि नियमित DGP की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को प्रस्ताव क्यों नहीं भेजा गया. बीते 18 अगस्त की सुनवाई में झारखंड से संबंधित पेपरबुक एमिकस क्यूरी को उपलब्ध कराई गई थी, ताकि वह इस मुद्दे पर अदालत के सामने अपना नोट रख सकें. इसके बाद … Read More

जेपाएससी घोटाला: ख्यांगते, श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी की जमानत पर सुनवाई आज

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी और नियुक्ति के बदले पैसे के लेन-देन के मामले में पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल. ख्यांगते, तत्कालीन प्रभारी परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता और टीडीपीएल से जुड़े अभय कुमार तिवारी समेत आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर बुधवार, 2 सितंबर को रांची की विशेष अदालत में सुनवाई होगी. अदालत में सीआईडी की ओर से पहले ही केस डायरी पेश की जा चुकी है. अब अभियोजन पक्ष केस डायरी और जांच में जुटाए गए दस्तावेजों के आधार पर जमानत का विरोध करते हुए अपना पक्ष रखेगा. 25 अगस्त को कोर्ट में … Read More

कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

रांची नगर निगम ने बिना वैध म्यूनिसिपल ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. निगम की विशेष जांच में 70 कोचिंग संस्थानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई, जिसमें 18 संस्थान बिना वैध लाइसेंस के संचालित पाए गए. इन संस्थानों के खिलाफ अब सीलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. निगम के मुताबिक, जांच के दौरान इन 18 संस्थानों में झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और झारखंड म्यूनिसिपल ट्रेड लाइसेंस रूल्स, 2017 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया. निगम ने पहले ही संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के … Read More

चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है. मंगलवार को उनके कार्यालय में डाक के जरिए एक अनाम पत्र पहुंचा, जिसमें उन्हें जल्द ही “हार्डकोर आतंकवादियों” द्वारा मार दिए जाने की धमकी दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए चिराग पासवान के कार्यालय ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर तत्काल जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है. डाक से पहुंचा धमकी भरा पत्र जानकारी के मुताबिक, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में मंगलवार को एक बिना हस्ताक्षर वाला पत्र मिला. पत्र में दो मोबाइल नंबर … Read More

झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

झारखंड सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. एलाइड और हेल्थकेयर शिक्षा के लिए नया नियामक ढांचा तैयार किया जाएगा, जबकि आयुष्मान समेत स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में लंबित दावों और अस्पतालों के अटके भुगतान को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं. मंगलवार को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद और झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की बैठक हुई. एलाइड हेल्थकेयर शिक्षा पर फोकस परिषद कॉलेजों और संस्थानों को संबद्धता देगी और पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करेगी. ट्रांजिशन बैच की परीक्षा कराने, आवश्यक … Read More

जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ दर्ज बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 में कार्रवाई की मांग को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है. एसोसिएशन के फैसले के मुताबिक 8 सितंबर से राज्यभर के पुलिसकर्मी वर्दी पर काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे. इसके बाद आंदोलन को अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ाया जाएगा. सबसे बड़ा चरण 5 से 10 अक्टूबर तक होगा, जब पुलिसकर्मी छह दिनों के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे. चार चरणों में आंदोलन एसोसिएशन के आंदोलन का पहला चरण 8 से 11 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान राज्यभर के पुलिसकर्मी वर्दी पर काला बिल्ला … Read More

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनों को लेकर देशभर में दर्ज FIR के मामलों में बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई से 25 जुलाई के बीच छात्र प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में दर्ज FIR को आगे नहीं बढ़ाने और जांच बंद करने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि इन मामलों को सभी उद्देश्यों के लिए बंद माना जाएगा. हालांकि दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े एक मामले में 2,873 लोगों के खिलाफ जांच जारी रहेगी. कोर्ट को बताया गया कि इन लोगों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले और आपराधिक पृष्ठभूमि होने के आरोप हैं. अब नई … Read More

पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर का दो दिवसीय धनबाद दौरा मंगलवार को समाप्त हो गया. 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चले दौरे में उन्होंने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड यानी बीसीसीएल की उत्पादन क्षमता, प्रमुख परियोजनाओं और झरिया में आग व भू-धंसान से प्रभावित लोगों के पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की. दौरे का मुख्य फोकस देश में कोकिंग कोल उत्पादन बढ़ाने और झरिया पुनर्वास कार्य में तेजी लाने पर रहा. धनबाद स्थित कोयला भवन में तरुण कपूर ने बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधकों के साथ बैठक की. कंपनी ने 2030-31 तक का उत्पादन रोडमैप … Read More

जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

आनंद दत्त/किसलय शानू जेपीएससी-जेएसएससी मेधा घोटाले में सीआईडी को हर दिन नए तथ्य मिल रहे हैं. नए खुलासे के मुताबिक कैंडिडेट सेटिंग के साथ-साथ पेपर लीक को लेकर भी साजिश रची जा रही थी. इस मामले में मुख्य सचिव कार्यालय के गोपनीय शाखा में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत रहे धर्मेंद्र कुमार की भूमिका सामने आ रही है. टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह के नए खुलासे में पूरा प्रकरण सामने आया है. रामवीर सिंह की ओर से सीआईडी के समक्ष दिए बयान में उसने बताया, सिविल जज पीटी की परीक्षा हमारी एजेंसी ने नहीं कराई. पीटी का मेरिट लिस्ट किसी … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More