AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: राहुल दुबे गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक को लगी गोली

रांची. राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान सीठियो इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी. घायल अपराधी को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, गोली, मैगजीन, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है. रांची पुलिस को 30 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ अपराधी एक कार से रिंग रोड इलाके में घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक … Read More

नगालैंड से बिहार तक चल रहा था AK-47 की तस्करी का खेल, NIA ने फरार आरोपी को दबोचा

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार के मुजफ्फरपुर में AK-47 राइफल तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है. NIA ने मामले में फरार चल रहे आरोपी संदीप कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है. उसे 29 अक्टूबर की रात वैशाली जिले के टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक नेक्सॉन कार, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड जब्त किए गए. NIA के मुताबिक, संदीप कुमार सिन्हा पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नगालैंड से बिहार तक प्रतिबंधित बोर के अत्याधुनिक हथियारों, खासकर AK-47 राइफलों की तस्करी की साजिश रचने का … Read More

गाड़ी आपकी, लाखों का कैश हमारा… और ओरमांझी में ठगी के अनोखे खेल का खुलासा

जोहार लाइव ब्यूरो रांची: ट्रेवल के नाम पर गाड़ी किराये पर लेना, फिर उसी गाड़ी को दूसरे व्यक्ति के पास बंधक रखकर लाखों रुपये नकद उठाना. ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है. ठगी का यह तरीका अपनाकर लोगों को चूना लगाने वाले दो आरोपियों को ओरमांझी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वजीत सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव और ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. दोनों खुद को बिजनेस पार्टनर बताते थे और कथित तौर पर मिलकर एक कंपनी बनाकर इस पूरे खेल को अंजाम दे रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर ओरमांझी थाना … Read More

सीजीएल पेपर लीक: नौकरी कर रहा ASO भानु प्रताप गिरफ्तार, ICN निदेशक मिथिलेश सिंह के दो रिश्तेदारों को CID ने दबोचा

जोहार लाइव ब्यूरो रांची. झारखंड CGL पेपर लीक मामले में CID ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में भानु प्रताप और सुमित कुमार सिंह शामिल हैं. भानु प्रताप को रांची के टैगोर हिल रोड स्थित रविंद्र नगर से, जबकि सुमित कुमार सिंह को हटिया के टोंको रोड स्थित केशव विहार से गिरफ्तार किया गया है. दोनों ICN टेक्नोलॉजी के निदेशक मिथिलेश सिंह उर्फ आरके के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. इस गिरफ्तारी में सबसे अहम बात यह है कि भानु प्रताप खुद CGL परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी हासिल कर चुका था. वह उच्च एवं तकनीकी … Read More

Breaking घाघरा मौजा में 96 डीसमील जमीन बना राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत के हत्या का कारण, रांची पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

रांची : नामकुम थाना अंतर्गत जोरार, तेतरी टोली में बीते 23 अक्टूबर की रात राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड में नामकुम पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है. पुलिस ने तकनीकि साक्ष्य के आधार पर जमीन कारोबार से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा है. अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा की गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप गोसाई, अमित टोप्पो और सिंटु कुमार गोसाई शामिल है. हालांकि, इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होनी है. नामकुम पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा … Read More

झारखंड : गरीबी के कारण नहीं होगी किसी बच्चे की मौत, 350 से अधिक जन्मजात हृदय रोगी बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

रांची. झारखंड में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित गरीब बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है. शुक्रवार को रिम्स ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्वास्थ्य विभाग और अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के संयुक्त सहयोग से शुरू इस अभियान के तहत 350 से अधिक बच्चों को इलाज और हार्ट सर्जरी की सुविधा मिलेगी. कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 380 बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्क्रीनिंग की. जांच में जिन बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि होगी, उन्हें आगे के उपचार के लिए … Read More

झारखंड : बिशप सिमांत तिर्की के निधन पर सुबोधकांत सहाय और शिल्पी नेहा तिर्की ने जताया शोक, बताया – समाज के लिए अपूरणीय क्षति

रांची: जीईएल चर्च के राइट रेवरेंड बिशप सिमांत तिर्की के आकस्मिक निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने दिवंगत बिशप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन मसीही समाज और धार्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. अपने शोक संदेश में सुबोधकांत सहाय ने कहा कि बिशप सिमांत तिर्की ने अपना जीवन प्रभु की सेवा, मानवता, समाज के उत्थान और धार्मिक-सामाजिक एकता के लिए समर्पित किया था. उनके व्यक्तित्व में सेवा, समर्पण, प्रेम और करुणा की भावना समाहित थी. उन्होंने कहा कि बिशप सिमांत तिर्की ने अपने कार्यों और विचारों से समाज … Read More

झारखंड : SIR के खिलाफ विपक्ष का आर-पार का ऐलान, मनोज पांडेय बोले- लड़ाई राजनीतिक दल की नहीं, लोकतंत्र बचाने और नागरिकों के अस्तित्व की

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता मनोज पांडेय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में बड़ी खामियां हैं और इसके जरिए करीब 15 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं या हटाने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का एक व्यक्ति अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहा है और उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है. मनोज पांडेय ने कहा कि देश के सामने इस समय बेहद गंभीर चुनौती है. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों … Read More

झारखंड : JTET परीक्षा को लेकर सिमडेगा प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर CCTV से होगी निगरानी

जोहार लाइव ब्यूरो सिमडेगा : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर सिमडेगा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. एक नवंबर को जिले के 11 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा को कदाचारमुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी. अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी होगी. इसके लिए महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मियों की अलग-अलग तैनाती की जाएगी. परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. इसमें पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे … Read More

IDBI बैंक बिक्री मामला : झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों में तेज होगा आंदोलन, 140 शाखाओं के 1000 से ज्यादा कर्मचारी रहेंगे भूख हड़ताल में

केंद्र सरकार IDBI बैंक की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी कनाडा की कंपनी Fairfax Financial Holdings को बेचने की तैयारी में है. सरकार के इस फैसले के खिलाफ बैंक के अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं. अब इस आंदोलन की आंच बिहार और झारखंड तक पहुंच गई है. दोनों राज्यों में IDBI बैंक की करीब 140 शाखाएं हैं, जहां लगभग 1,000 अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं. कर्मचारी संगठनों ने सरकार के फैसले के विरोध में 2 और 3 नवंबर को देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान किया है. बिहार-झारखंड में भी कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं. … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More