रांची : नामकुम थाना अंतर्गत जोरार, तेतरी टोली में बीते 23 अक्टूबर की रात राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड में नामकुम पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है. पुलिस ने तकनीकि साक्ष्य के आधार पर जमीन कारोबार से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा है.
अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा की गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप गोसाई, अमित टोप्पो और सिंटु कुमार गोसाई शामिल है. हालांकि, इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होनी है. नामकुम पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.
96 डीसमील जमीन बना मौत का कारण
ग्रामीण एसपी ने कहा कि जमीन कारोबार से जुड़े गिरफ्तार और फरार आरोपी आदिवासी जमीन की खरीद बिक्री के लिए 96 डीसमील जमीन को म्युटेशन कराने वाले थे. इनलोगों ने राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा से संपर्क कर जमीन म्युटेशन कराने का प्रयास किया.
हालांकि, किसी कारणवश जमीन म्युटेशन नहीं हुआ तो गिरफ्तार आरोपी प्रदीप गोसाई, अमित टोप्पो और सिंटु कुमार गोसाई और फरार आरोपी भोला गोसाई, अमित सिंह, शैलेश ने हत्या की योजना बना डाला. इसके बाद 23 अक्टूबर की रात योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों ने राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या कर फरार हो गए.


