AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: वन महोत्सव में बोले हेमंत सोरेन- पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी

रांची. झारखंड की पहचान जल, जंगल, पहाड़, नदियों और समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों से है. जंगल और प्रकृति यहां के जनजीवन और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं. इसलिए पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है. यह बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव, 2026 के दौरान कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि वन महोत्सव जैसे कार्यक्रम लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराते हैं. केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है. उन्होंने … Read More

75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा दावा किया है. विधानसभा का सत्र समय से पहले समाप्त होने के बाद प्रेस के सामने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में हुई कई परीक्षाओं में 75 फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक चयनित अभ्यर्थी झारखंड के मूलवासी हैं. हेमंत सोरेन ने कहा कि अलग-अलग परीक्षाओं के आंकड़े इसके उदाहरण हैं. उन्होंने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर वे कागज के साथ इसके कई उदाहरण भी सामने रख सकते हैं. ’75 से 100 फीसदी चयन झारखंड के मूलवासियों का’ रोजगार और नियुक्तियों … Read More

नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अस्थि अवशेष अब भारत आएंगे? नेताजी के निधन के बाद उनके अस्थि अवशेषों को लेकर दशकों से सवाल उठते रहे हैं. अब यह मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. नेताजी की बेटी अनीता बोस फाफ ने जापान में रखे नेताजी के कथित अस्थि अवशेषों को भारत लाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका का नाम “ANITA B. PFAFF Vs UNION OF INDIA AND ORS.” है और इसे W.P.(C) No. 842/2026 के तौर पर दर्ज किया गया है. मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए … Read More

झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है. विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने झारखंड सरकार के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया है. संसद के बाहर बीजेपी के कई सांसदों ने इस मामले को लेकर सवाल उठाए और छात्रों पर हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा की. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि झारखंड में निर्दोष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की पार्टी कड़ी निंदा करती है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग परीक्षाओं में कथित … Read More

झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

पश्चिमी सिंहभूम: चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान के बीच 11 अगस्त को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोल्हान, पोराहाट और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय भाकपा (माओवादी) के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमेटी सदस्य सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर समेत चार सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. यह आत्मसमर्पण ऑपरेशन नवजीवन-III के तहत पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान क्षेत्र चाईबासा और पुलिस उप-महानिरीक्षक, सीआरपीएफ रेंज चाईबासा के समक्ष हुआ. आत्मसमर्पण करने वालों में सालुका कायम के अलावा कोदोमुनी कोड़ा, पिंकी मूर्ती उर्फ सुकांती पूर्ती और अनिता तामसोय उर्फ अनिता कायम … Read More

JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

रांची: JPSC समेत अन्य नियुक्तियों में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड जनाधिकार महासभा ने भाजपा पर आंदोलन को राजनीतिक दिशा देने और मुद्दे से भटकाने की कोशिश का आरोप लगाया है. महासभा ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान छात्र-अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई की भी कड़ी निंदा की है. महासभा ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि विधानसभा घेराव में झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-अभ्यर्थी पहुंचे थे. संगठन के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान छात्र काफी समय तक शांतिपूर्ण रहे, लेकिन बाद में भीड़ में कुछ असामाजिक तत्वों … Read More

जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ पार्ट-3 रिपोर्ट को शेयर करते हुए केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह खबर किसी भी संवेदनशील इंसान को व्यथित करने वाली है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर झारखंड के बच्चों के सपनों का कथित तौर पर 60 से 70 लाख रुपये में सौदा हो रहा था, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार क्यों नहीं है? उन्होंने सवाल किया, क्या यह अबुआ सरकार सपनों की सौदागर नहीं है? संजय सेठ ने कहा कि झारखंड के बच्चों की मेहनत और उनके माता-पिता के सपनों को इस … Read More

झारखंड: विधानसभा घेराव में दस छात्र घायल, तीन की हालत गंभीर; 14 पुलिसकर्मी भी चोटिल, एक ICU में भर्ती

बीते 10 अगस्त को विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से झारखंड विधानसभा का घेराव किया गया था. घेराव के दौरान जमकर हंगामा हुआ. इसी दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुए टकराव में करीब 130 लोगों के घायल होने की सूचना है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का भी इस्तेमाल किया. JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के प्रतिनिधियों के अनुसार, उनके करीब 80 छात्र-छात्राओं को चोटें आई हैं. मंच का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की. वहीं, JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के 20 से अधिक छात्रों के घायल … Read More

JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जोहार लाइव की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट सामने आने के बाद अब पूर्व बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने जोहार लाइव की रिपोर्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की है. जोहार लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, TDPL को JPSC की परीक्षाओं का काम दिलाने के लिए तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के साथ कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की डील तय किए जाने की बात सामने आई … Read More

संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

अगर आपसे कोई पूछे कि पिछले 5-6 सालों में देश में कितनी आदिवासी जमीन खदानों, सड़कों या बांधों के लिए ली गई और कितने आदिवासी परिवार बेघर हुए? तो आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका जवाब देश के जनजातीय कार्य मंत्रालय (MoTA) के पास भी नहीं है. हाल ही में जब संसद में झारखंड के राजमहल से सांसद विजय कुमार हांसदा के द्वारा यह सीधा सवाल पूछा गया, तो सरकार ने साफ कह दिया कि हमारे पास इसका कोई केंद्रीय डेटा या हिसाब-किताब नहीं है. आखिर यह पूरा मामला क्या है और इससे आदिवासियों की जिंदगी पर क्या असर पड़ … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More