Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गंगा के किनारे बालू-गोबर खाकर और गंगाजल से प्रायश्चित करें : गिरिराज सिंह
    ट्रेंडिंग

    गंगा के किनारे बालू-गोबर खाकर और गंगाजल से प्रायश्चित करें : गिरिराज सिंह

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिराज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर का कथित अपमान करने का आरोप लगा है, जिसके बाद बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव से सार्वजनिक माफी और प्रायश्चित की मांग की है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि…

    पटना में संवाददाताओं से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा, “लालू प्रसाद यादव का दलितों के प्रति असली चेहरा सामने आ गया है। बाबा साहेब आंबेडकर को पूरे देश में भगवान की तरह पूजा जाता है, लेकिन लालू ने उनकी तस्वीर का अपमान कर पैरों तले कुचलने का काम किया है। इसके लिए उन्हें देश के पिछड़ें समाज से माफी मांगनी होगी। गंगा के किनारे बालू-गोबर खाकर और गंगाजल से प्रायश्चित करना होगा। अगर हिंदू धर्म में विश्वास नहीं है, तो फुलवारीशरीफ जाकर प्रायश्चित करें।”

    वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद

    यह विवाद लालू यादव के 78वें जन्मदिन समारोह (11 जून 2025) के दौरान रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ। वीडियो में लालू प्रसाद यादव एक सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं, उनके पैर सामने वाले सोफे पर रखे हैं। इस दौरान एक समर्थक डॉ. आंबेडकर की तस्वीर लेकर कमरे में प्रवेश करता है और उसे लालू के पैरों के पास रख देता है। लालू ने तस्वीर को न तो उठाया और न ही उसका सम्मान किया, जिसे विपक्षी दलों ने आंबेडकर का अपमान करार दिया है।

    BJP और JDU का तीखा हमला

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने इस घटना को दलित समाज और आंबेडकर की चेतना का अपमान बताया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “लालू यादव के डीएनए में ही पिछड़ों के प्रति उपेक्षा है। यह वीडियो पूरे बिहार को आहत कर रहा है, लेकिन RJD की ओर से अब तक अफसोस के दो शब्द भी नहीं आए।”

    विरोध में फूंका लालू का पुतला

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पटना के आयकर गोलंबर पर लालू प्रसाद का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा, “लालू ने बाबा साहेब की तस्वीर को पैरों के पास रखकर पूरे दलित समाज का अपमान किया है। यह RJD की औछी मानसिकता को दर्शाता है।”

    अनुसूचित जाति आयोग ने जारी किया नोटिस

    बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लालू प्रसाद यादव को नोटिस जारी किया है। आयोग के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा, “सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लालू यादव और उनके एक समर्थक द्वारा आंबेडकर की तस्वीर का अपमान किया गया है। उन्हें 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा, अन्यथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।”

    तेजस्वी ने बताया राजनीतिक साजिश

    विपक्ष के हमलों के बीच RJD नेता और लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा, “भाजपा बड़का झूठा पार्टी है। लालू जी ने बिहार में आंबेडकर की कई मूर्तियां लगवाई हैं। यह सब झूठा प्रचार है।” तेजस्वी ने यह भी कहा कि लालू का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वे 10-10 घंटे लोगों से मिलते हैं।

    सियासी नफा-नुकसान का अंदेशा

    बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह विवाद RJD के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बिहार में पिछड़ें वर्ग की आबादी 18-20% है और इस वर्ग का वोट बैंक RJD के लिए अहम रहा है। लालू प्रसाद यादव की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    Also Read : गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    Ambedkar respect Bihar Bihar news Bihar Politics Constitution maker Controversy Dalit politics demand for apology Dr. B R Ambedkar Former Chief Minister Giriraj Singh insult to Ambedkar's photo Lalu Prasad Yadav political controversy Political Statement Political uproar public apology Rashtriya Janata Dal Rjd RJD controversy RJD विवाद Union Minister आंबेडकर सम्मान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह डॉ भीमराव आंबेडकर तस्वीर का अपमान दलित राजनीति पूर्व मुख्यमंत्री प्रायश्चित की मांग बिहार बिहार न्यूज बिहार राजनीति राजनीतिक बयान राजनीतिक विवाद राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव विवाद संविधान निर्माता सार्वजनिक माफी सियासी हलचल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदोस्त के घर जा रहे शख्स को हाथी ने कुचला, फिर…
    Next Article चांडिल डैम में डूबे पॉलिटेक्निक छात्र का मिला श’व

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.