Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गिरफ्तार माइनिंग इंस्पेक्टर थाने से फरार, अवैध बालू खनन मामले में पकड़ा था पुलिस ने
    बिहार

    गिरफ्तार माइनिंग इंस्पेक्टर थाने से फरार, अवैध बालू खनन मामले में पकड़ा था पुलिस ने

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2026Updated:March 21, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोपालगंज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के गोपालगंज जिले में अवैध बालू खनन मामले में गिरफ्तार माइनिंग इंस्पेक्टर थाने से फरार हो गया। इस घटना ने पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही, खनन माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत की चर्चा भी तेज हो गई है।

    डीएम के निर्देश पर हुई थी कार्रवाई

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के दियारा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम पवन कुमार सिन्हा ने जांच के आदेश दिए। इसके बाद जादोपुर थाने में माइनिंग इंस्पेक्टर सौरभ अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि यहीं से शुरू हुआ असली खेल।

    निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी, डीएम को घुमाने की कोशिश

    बताया जा रहा है कि सदर प्रखंड के दियारा इलाके में 12 बालू घाट हैं, जिनकी पिछले साल नीलामी नहीं हो सकी थी। इस साल भी नीलामी नहीं होने पर डीएम ने खनन विभाग से जवाब मांगा। विभाग ने दावा किया कि जिले में अब कोई सक्रिय बालू घाट नहीं है और सभी जगह खेत बन चुके हैं। लेकिन डीएम इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और खुद मौके पर पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर सौरभ अभिषेक ने डीएम को असली जगह दिखाने के बजाय करीब चार किलोमीटर तक इधर-उधर घुमाने की कोशिश की। इससे डीएम को शक हुआ और उन्होंने खुद वास्तविक लोकेशन पर जाकर जांच की।

    मौके पर खुली पोल, पहले ही हटाए जा चुके थे सबूत

    जब डीएम असली घाटों तक पहुंचे तो वहां अवैध खनन के साफ संकेत मिले। हालांकि, मौके से जेसीबी मशीनें और डंपर पहले ही हटा लिए गए थे। इससे यह शक और गहरा गया कि कार्रवाई से पहले ही किसी ने माफिया को सूचना दे दी थी।

    केस दर्ज, गिरफ्तारी और फिर फरारी

    जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद डीएम ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद जादोपुर थाने में केस दर्ज कर माइनिंग इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कुछ ही घंटों बाद वह थाने से फरार हो गया। देर रात अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

    जिले में मचा हड़कंप, माफिया में दहशत

    इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। खासकर अवैध खनन से जुड़े लोगों में डर का माहौल है। बरौली और गंडक नदी के आसपास के इलाकों में पहले भी अवैध खनन की शिकायतें मिलती रही हैं। बिहार में खनन माफिया और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। कई बार छापेमारी टीमों पर हमले तक हो चुके हैं। हालांकि, सरकार ने कई मामलों में कार्रवाई भी की है, लेकिन ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

    Also Read : पलामू में ईद : इबादत में झुके हजारों सिर, वित्त मंत्री ने लोगों को दी मुबारकबाद

    Bihar news Bihar police Breaking news Corruption Crime news gopalganj hindi news Illegal Mining Inspector Escape law and order mining mafia mining scam police negligence Sand mining अपराध समाचार अवैध खनन इंस्पेक्टर फरार कानून व्यवस्था खनन घोटाला खनन माफिया गोपालगंज पुलिस की लापरवाही बालू खनन बिहार पुलिस बिहार समाचार ब्रेकिंग न्यूज भ्रष्टाचार हिंदी समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में ईद : इबादत में झुके हजारों सिर, वित्त मंत्री ने लोगों को दी मुबारकबाद
    Next Article ईद-सरहुल पर रांची प्रशासन पूरी तरह तैयार, DC-SSP खुद कर रहे मॉनिटरिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.