Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन का नाम “सैमसंग”, पिता “आईफोन”, मां “स्मार्टफोन”!
    बिहार

    आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन का नाम “सैमसंग”, पिता “आईफोन”, मां “स्मार्टफोन”!

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रमाणपत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में सरकारी दस्तावेजों के साथ मज़ाक करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पटना के मसौढ़ी में कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाणपत्र बनवाने का मामला सामने आने के बाद अब जहानाबाद जिले में एक और चौंकाने वाला मामला हुआ है।

    जहानाबाद के मोदनगंज अंचल में किसी शरारती व्यक्ति ने आय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया, जिसमें नाम लिखा “सैमसंग”, पिता का नाम “आईफोन”, मां का नाम “स्मार्टफोन” और पता सिर्फ “गड्ढा” लिखा गया। जब यह फॉर्म अंचल कार्यालय पहुंचा तो कर्मियों के होश उड़ गए।

    अंचलाधिकारी मोहम्मद आसिफ हुसैन ने इस हरकत को सरकारी काम में बाधा और गंभीर शरारत बताया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है और संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर थाना में शिकायत दर्ज कर दी गई है और IP ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है।

    CO ने साफ कहा कि सरकार की डिजिटल सेवाएं लोगों की सुविधा के लिए हैं, लेकिन कुछ लोग इसे मजाक का मंच बना रहे हैं। पहले पटना, अब जहानाबाद की घटना यह दिखाती है कि डिजिटल सिस्टम की निगरानी और साइबर सुरक्षा को और सख्त करने की जरूरत है।

    अब देखना है कि आरोपी कितनी जल्दी पकड़ा जाता है और उस पर आईटी एक्ट व सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में क्या कार्रवाई होती है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऐसी हरकतें अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

    Also Read : गिरिडीह में भारी बारिश से सड़क धंसी, नेशनल हाईवे पर 12 फीट गड्ढा

    Also Read :  खिड़की की सरिया में फंसा तीसरी कक्षा का छात्र, वीडियो वायरल

    Also Read : झारखंड में पहली बार आवास बोर्ड देगा रिहायशी प्लॉट, पुरानी विधानसभा के पीछे शुरू होगी योजना

     

    IP ट्रैकिंग IT एक्ट अंचलाधिकारी आईफोन आय प्रमाणपत्र ऑनलाइन फॉर्म कुत्ता प्रमाणपत्र जहानाबाद डिजिटल इंडिया डिजिटल प्रशासन पटना प्रशासनिक कार्रवाई फर्जी आवेदन फर्जीवाड़ा बिहार बिहार प्रशासन मसौढ़ी मोदनगंज अंचल सरकारी काम में बाधा सरकारी मज़ाक सरकारी व्यवस्था सरकारी सेवा साइबर क्राइम साइबर थाना सैमसंग स्मार्टफोन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह-रांची मार्ग पर बारिश का कहर, 12 फिट गड्ढे में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे
    Next Article सभी बसों में अब आगे की चार सीटें होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित

    Related Posts

    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.