Saraikela : सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को कारकी डीह नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव नदी में उपलाता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के इलाकों में जानकारी भेजकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में शव से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत ईचागढ़ थाना को सूचना दें।
Also Read : CWC की बैठक : मनरेगा, चुनाव और SIR पर हुई चर्चा
Also Read : हरि ओखर जलप्रपात बना सैलानियों का आकर्षण केंद्र
Also Read : कोलन कैंसर के ये हैं शुरुआती लक्षण, न करें नजरअंदाज
Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी, कई इलाकों में नो फ्लाइंग जोन
Also Read : धनबाद के युवा कवि अंश सहाय को “Most Popular Youth Poet” का राष्ट्रीय सम्मान


