Johar Live Desk : कोलन कैंसर यानी बड़ी आंत का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो धीरे-धीरे बढ़ती है। अगर इसकी पहचान समय पर न हो, तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इसके शुरुआती लक्षण आम पेट की परेशानी जैसे लगते हैं, इसलिए लोग इन्हें अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अगर कुछ लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो वे कोलन कैंसर का संकेत हो सकते हैं।
ये हो सकते हैं शुरुआती लक्षण
- बॉवेल मूवमेंट में बदलाव : लंबे समय तक कब्ज, दस्त या पेट साफ होने की आदत में बदलाव
- मल में खून या काला रंग : इसे बवासीर समझकर अनदेखा न करें
- लगातार पेट दर्द या ऐंठन : गैस, भारीपन या मरोड़ का बने रहना
- पेट पूरी तरह साफ न होने का एहसास
- बिना वजह वजन कम होना
- लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना
- भूख कम लगना या थोड़ा खाने पर पेट भर जाना
Disclaimer : लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। इसे किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह के रूप में न लें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Also Read : सलमान खान का 60वां जन्मदिन आज, फार्महाउस पर खास जश्न


