Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 7:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा»भक्ति में डूबा कमात गांव, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ
    चतरा

    भक्ति में डूबा कमात गांव, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा के सदर प्रखंड के कमात गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। आयोजन के पहले दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और ग्रामीण शामिल हुए। पूरे गांव में हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। महायज्ञ की शुरुआत शिव मंदिर प्रांगण से निकली विशाल कलश यात्रा के साथ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मरमदीरी स्कूल मैदान पहुंची और वहां से चुआड़ी नदी तक गई। नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद सभी श्रद्धालु यज्ञशाला पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।

    अयोध्या से पहुंचे आचार्य, विधि-विधान से हुई पूजा

    आयोजन में अयोध्या के प्रमोद वन मारुति सदन से पहुंचे आचार्य पंडित शिव कुमार शास्त्री और उनकी विद्वान टीम ने वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना और कलश स्थापना कराई। मंत्रोच्चार के बीच पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। महायज्ञ को लेकर गांव के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं और बच्चों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिनों तक रुद्र महायज्ञ के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मेले का भी आयोजन किया गया है।

    जनप्रतिनिधियों ने बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

    महायज्ञ के शुभारंभ मौके पर पहुंचे सांसद काली चरण सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का काम करते हैं। विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सूर्यकांत कमल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों ने मिलकर तैयारी की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा दांगी, पंचायत समिति सदस्य प्रमोद दांगी, यज्ञ समिति अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सचिव पारसनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    Also Read : लातेहार एसपी ने की हाई लेवल समीक्षा, थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का दिया सख्त आदेश

    Immersed in devotion Kamat village witnesses the commencement of the Shiv Parivar Pran-Pratishtha Mahayagya marked by a grand Kalash Yatra. भक्ति में डूबा कमात गांव भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार एसपी ने की हाई लेवल समीक्षा, थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का दिया सख्त आदेश
    Next Article झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार एसपी ने की हाई लेवल समीक्षा, थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का दिया सख्त आदेश

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कलम के सिपाहियों का सम्मान, रांची में सुधा सिन्हा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हुए 10 पत्रकार

    May 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026

    भक्ति में डूबा कमात गांव, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ

    May 8, 2026

    लातेहार एसपी ने की हाई लेवल समीक्षा, थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का दिया सख्त आदेश

    May 8, 2026

    कलम के सिपाहियों का सम्मान, रांची में सुधा सिन्हा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हुए 10 पत्रकार

    May 8, 2026

    पलामू में दर्दनाक हादसा : जर्जर दीवार ढही, युवक और मजदूर की मौ’त

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.