Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कलम के सिपाहियों का सम्मान, रांची में सुधा सिन्हा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हुए 10 पत्रकार
    जोहार ब्रेकिंग

    कलम के सिपाहियों का सम्मान, रांची में सुधा सिन्हा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हुए 10 पत्रकार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 8, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पत्रकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची की पहली महिला पत्रकार स्वर्गीय सुधा सिन्हा की स्मृति में आयोजित सुधा सिन्हा मेमोरियल पत्रकारिता सम्मान समारोह शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुधा अरमान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ‘रे ऑफ होप’ और रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    तीन वरिष्ठ हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    इस वर्ष का प्रतिष्ठित “सुधा सिन्हा मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” वरिष्ठ पत्रकार रोजलिन लकड़ा (सुगिया बहन), वरिष्ठ पत्रकार किसलय और वरिष्ठ छायाकार कुलदीप सिंह दीपक को प्रदान किया गया। इन तीनों को पत्रकारिता और छायांकन के क्षेत्र में लंबे समय तक किए गए समर्पित योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

    दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

    समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री बलबीर दत्त थे। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त बैजनाथ मिश्र, प्रभात खबर के पूर्व झारखंड संपादक अनुज कुमार सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास, शर्मिष्ठा मजुमदार और ट्रस्ट के अध्यक्ष शुभ नारायण दत्त मौजूद रहे। अतिथियों ने सम्मानित पत्रकारों को पुरस्कार प्रदान किए और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे।

    सुधा सिन्हा के संघर्ष को किया याद

    वक्ताओं ने रांची की पहली महिला पत्रकार सुधा सिन्हा के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में पत्रकारिता की शुरुआत की थी, जब महिलाओं के लिए इस क्षेत्र में कदम रखना आसान नहीं था। उन्होंने न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का रास्ता भी तैयार किया। वक्ताओं ने कहा कि आज पत्रकारिता तेजी से बदल रही है। ऐसे समय में निष्पक्ष, जनहित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को मजबूत करने की जरूरत है। इस तरह के सम्मान समारोह पत्रकारों का मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं।

    इन पत्रकारों को भी मिला सम्मान

    समारोह में अलग-अलग श्रेणियों में कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

    • श्रेयसी मिश्रा और आरती सहुलियार को एक्सीलेंस अवार्ड इन जर्नलिज्म
    • कुंदन कुमार चौधरी को एक्सीलेंस इन सोशल इम्पैक्ट अवार्ड
    • धर्मेंद्र स्वरूप को जेम अवार्ड
    • आनंद दत्ता को सुधा सिन्हा मेमोरियल जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर
    • कुमार गौरव को यूथ एंडेवर अवार्ड
    • करिश्मा सिन्हा को बेस्ट इमर्जिंग जर्नलिस्ट अवार्ड

    बड़ी संख्या में जुटे मीडिया कर्मी

    कार्यक्रम में मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्र, रजत गुप्ता, दिवाकर प्रसाद, सुनील सिंह बादल, दिलीप श्रीवास्तव नीलू, गंगेश गुंजन, प्रमोद झा, नवेंदु उन्मेष, किरण जी सहित रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी, उपाध्यक्ष बिपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य राजन बॉबी, चंदन वर्मा, विजय गोप और क्लब के पूर्व पदाधिकारी भी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन मृदुला जी ने किया।

    पत्रकारिता को मजबूत करने का संदेश

    समारोह के अंत में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका बेहद अहम है। ऐसे आयोजनों से उन पत्रकारों को सम्मान मिलता है, जो निष्पक्षता और समाज के सरोकारों को केंद्र में रखकर काम कर रहे हैं।

    Also Read : पलामू में दर्दनाक हादसा : जर्जर दीवार ढही, युवक और मजदूर की मौ’त

    Honoring the Soldiers of the Pen: 10 Journalists Honored with the Sudha Sinha Memorial Award in Ranchi कलम के सिपाहियों का सम्मान रांची में सुधा सिन्हा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हुए 10 पत्रकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में दर्दनाक हादसा : जर्जर दीवार ढही, युवक और मजदूर की मौ’त
    Next Article लातेहार एसपी ने की हाई लेवल समीक्षा, थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का दिया सख्त आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.