Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देश में चौथा, झारखंड में पहला : चौका थाना ने रचा पुलिसिंग का इतिहास
    झारखंड

    देश में चौथा, झारखंड में पहला : चौका थाना ने रचा पुलिसिंग का इतिहास

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2025Updated:December 27, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चौका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela-Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना ने पूरे देश में जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी Ranking of Police Stations 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में चौका थाना को पूरे भारत में चौथा स्थान और झारखंड में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

    गृह मंत्रालय हर साल देशभर के पुलिस थानों का सर्वे कर उनकी रैंकिंग जारी करता है। इस सर्वे में अपराध नियंत्रण, महिलाओं और कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों की स्थिति, थाना का बुनियादी ढांचा, स्वच्छता, डिजिटल रिकॉर्ड, नागरिकों की प्रतिक्रिया, पुलिस कर्मियों का व्यवहार, मामलों का निष्पादन और चार्जशीटिंग जैसी कई अहम बातों का मूल्यांकन किया जाता है। यह सर्वे स्वतंत्र एजेंसी द्वारा किया जाता है।

    चौका

    वर्ष 2025 के सर्वे में देश के 18 हजार से अधिक पुलिस थानों में से चौका थाना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में रायपुर में आयोजित DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्रालय ने इस राष्ट्रीय रैंकिंग की घोषणा की।

    इस मौके पर एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने चौका थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी बजरंग महतो सहित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले की पुलिस टीम की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेवा ही लक्ष्य की भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान झारखंड पुलिस की कार्यक्षमता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

    एसपी ने जिले के नागरिकों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आगे भी बेहतर और भरोसेमंद पुलिसिंग के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

    चौका

    Also Read : कोलन कैंसर के ये हैं शुरुआती लक्षण, न करें नजरअंदाज

    Chowka police station in Seraikela-Kharsawan has been declared the best in Jharkhand and ranked fourth in all of India. पूरे भारत में चौथे नंबर पर सरायकेला-खरसावां का चौका थाना बना झारखंड का सर्वश्रेष्ठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलन कैंसर के ये हैं शुरुआती लक्षण, न करें नजरअंदाज
    Next Article हरि ओखर जलप्रपात बना सैलानियों का आकर्षण केंद्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.