Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»CWC की बैठक : मनरेगा, चुनाव और SIR पर हुई चर्चा
    देश

    CWC की बैठक : मनरेगा, चुनाव और SIR पर हुई चर्चा

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CWC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : नई दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा की जगह लाए गए नए कानून, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की।

    खरगे ने कहा कि देश इस समय लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों के गंभीर संकट से गुजर रहा है। उन्होंने मनरेगा को खत्म करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे करोड़ों गरीब और कमजोर वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मनरेगा को ग्रामीण भारत के लिए अहम योजना बताते हुए इसके समर्थन में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाने की बात कही।

    SIR को लेकर खरगे ने चिंता जताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि मतदाता सूची से दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के नाम न हटें।

    बैठक में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और देश में सौहार्द बिगाड़ने की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। इसके अलावा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति और नए रोजगार कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन करने पर भी चर्चा हुई।

    कार्यसमिति की बैठक में तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अगले साल असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी विचार किया गया।

    इस दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम सरकार पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भ्रष्टाचार और कुशासन का मुद्दा उठाया। बैठक से पहले पूर्व पीएम  मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि भी दी गई।

    Also Read : हरि ओखर जलप्रपात बना सैलानियों का आकर्षण केंद्र

    and SIR. Congress Working Committee meeting: Discussions held on MNREGA elections कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक : मनरेगा चुनाव और SIR पर हुई चर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरि ओखर जलप्रपात बना सैलानियों का आकर्षण केंद्र
    Next Article जामताड़ा में झामुमो का धरना प्रदर्शन, ‘VB-G RAM G’ का हुआ विरोध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.