Dhanbad : धनबाद के सरायढेला स्थित न्यू बैंक कॉलोनी में शनिवार को एक कचरा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई, लेकिन एक दमकल गाड़ी ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास के घरों और दुकानों को बचा लिया गया।
गोदाम मालिक सूरज कुमार ने बताया कि घटना के समय गोदाम बंद था और उन्हें आग लगने की जानकारी पड़ोसियों से मिली। आग में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
Also Read : चांडिल के इस नदी में मिला अज्ञात शव, पुलिस जुटी जांच में
Also Read : जामताड़ा में झामुमो का धरना प्रदर्शन, ‘VB-G RAM G’ का हुआ विरोध
Also Read : हरि ओखर जलप्रपात बना सैलानियों का आकर्षण केंद्र
Also Read : देश में चौथा, झारखंड में पहला : चौका थाना ने रचा पुलिसिंग का इतिहास


