Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»नीतीश कुमार की यात्रा के बीच सीवान में धमाका, अवैध पटाखा निर्माण में एक की मौ’त
    क्राइम

    नीतीश कुमार की यात्रा के बीच सीवान में धमाका, अवैध पटाखा निर्माण में एक की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीवान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Siwan : बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़रम गांव में पटाखा बनाने के दौरान आज जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना सीएम नीतीश कुमार की सभा स्थल से करीब 7-10 किमी की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    मृतक की पहचान बड़रम गांव निवासी 50 वर्षीय मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके की आवाज 2 किलोमीटर तक सुनाई दी, आसपास के घरों के दरवाजे हिल गए, और मकान पूरी तरह ढह गया। मृतक के सिर और पैर घटनास्थल से 20 फीट दूर गिरे मिले, जबकि धड़ के टुकड़े बिखर गए। आसपास के पेड़-पौधे भी झुलस गए।

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह परिवार लंबे समय से पटाखे बनाता था। चार साल पहले भी इसी इलाके में ऐसी ही घटना हुई थी। कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान भी यही है कि अवैध पटाखा निर्माण के दौरान चिंगारी या गलती से विस्फोट हुआ।

    सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ जांच शुरू कर दी गई है। FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, और परिवार में अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घर में कितने लोग मौजूद थे, इसकी पुष्टि की जा रही है। फिलहाल हादसे को अवैध पटाखा निर्माण से जुड़ा दुर्घटनावश बताया जा रहा है, लेकिन गहन जांच जारी है।

    यह घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान हुई, जिससे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने का दावा किया है। अधिक जानकारी का इंतजार है।

    Also Read : धुआं और आग से दहला धनबाद, गोदाम में राख हुई लाखों की सम्पति

    2026 Accident Badram village Bihar news Blast condition of the injured firecracker explosion forensic team illegal firecracker manufacturing law and order Nitish kumar police investigation Samriddhi Yatra Security Arrangements Siwan अवैध पटाखा निर्माण कानून व्यवस्था घायलों की स्थिति धमाका नीतीश कुमार पटाखा विस्फोट पुलिस जांच फॉरेंसिक टीम बड़रम गांव बिहार न्यूज समृद्धि यात्रा सीवान सुरक्षा व्यवस्था हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
    Next Article गणतंत्र दिवस परेड की झांकियां कैसे चुनी जाती हैं? जानिए पूरी प्रक्रिया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रक्षाबंधन पर रांची के होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भीड़, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    August 28, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.