Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»निलंबित पुलिसकर्मी के ठिकाने से एके-47, इंसास, 1.40 करोड़ कैश, नोट गिनने की मशीन बरामद, पांच गिरफ्तार
    क्राइम

    निलंबित पुलिसकर्मी के ठिकाने से एके-47, इंसास, 1.40 करोड़ कैश, नोट गिनने की मशीन बरामद, पांच गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar: बिहार पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। निलंबित सिपाही और कुख्यात अपराधी सरोज सिंह को एके-47, इंसास राइफल और अन्य खतरनाक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में की गई।

    गिरफ्तार आरोपियों में सरोज सिंह के अलावा परशुराम सिंह, मुन्ना यादव, विश्वजीत सिंह और निशांत कुमार राय शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक कार्बाइन, पॉइंट 306 राइफल, कई मैगजीन और जिंदा कारतूस जब्त किए। इसके अलावा करीब 1.10 करोड़ रुपये की जमीन के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

    इस मामले में मोहद्दीनगर थाना में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सरोज सिंह की निशानदेही पर एसटीएफ और पटना पुलिस ने पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के झुंझुन महल स्थित सविता वाटिका में छापेमारी की। वहां से 1.40 करोड़ रुपये नगद, नोट गिनने की मशीन और जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए।

    इसके अतिरिक्त, दानापुर के सगुना मोड़ स्थित नया टोला से 11 लाख रुपये मूल्य की जमीन के कागजात और रूपसपुर थाना क्षेत्र के नहर रोड स्थित दृष्टि पुंज अस्पताल के पास स्थित एक कार्यालय से 2 करोड़ रुपये मूल्य के 40 जमीन एग्रीमेंट संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

    गौरतलब है कि सरोज सिंह 2008 बैच का बिहार पुलिस का आरक्षी है, जिस पर पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गंभीर आरोपों में घिरे होने के कारण जहानाबाद एसपी ने उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की थी।

    Also read: लेवी के लिए उग्रवादियों के नाम पर दी थी जान की धमकी, दो धराये

    Also read: पीएम ने पुल चिनाब पर लहराया तिरंगा, J-K को मिला ये तौहफा…

     

    Bihar Bihar news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिसानों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : CM हेमंत सोरेन
    Next Article बाबूलाल मरांडी आदिवासी समाज की भावनाओं से खिलवाड़ न करें : विनोद कुमार पांडेय

    Related Posts

    क्राइम

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026
    क्राइम

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.