Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लेवी के लिए उग्रवादियों के नाम पर दी थी जान की धमकी, दो धराये
    क्राइम

    लेवी के लिए उग्रवादियों के नाम पर दी थी जान की धमकी, दो धराये

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025Updated:June 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित गरुड़पीढ़ी पुल निर्माण स्थल पर MCC के नाम पर लेवी मांगने और काम बंद कराने की धमकी देने के मामले में दो उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में नामकुम थाना में 22 मई को बीएनएस एवं 17 CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब ठेकेदार के मुंशी को एक उग्रवादी संगठन का पर्चा थमाया गया और निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी दी गई। साथ ही, अलग-अलग मोबाइल नंबरों से ठेकेदार को फोन कर लेवी देने की धमकी दी गई थी। धमकी भरे संदेश में कहा गया था कि यदि लेवी नहीं दी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने नामकुम थानेदार की देखरेख में टीम गठित की। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की। टेक्निकल सेल की मदद ली गयी, जिसके बाद वादी और मुंशी को धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल को आरोपी शिवा पाहन के घर से जब्त किया गया। शिवा पाहन पहले भी उग्रवादी घटनाओं में जेल जा चुका है। इशके बाद पुलिस ने संदेही गुनहगार सुखलाल मुंडा और सुखराम भेंगराज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और घटना में शामिल अपने सात अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा पुलिस के सामने कर दिया। इन आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पूर्व में भी 17 CLA एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल दो बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

    इस कार्रवाई के दौरान यह भी पता चला कि उक्त आरोपियों ने खूंटी जिले के अड़की थाना अंतर्गत बेड़ाहातु में बन रहे पुल के ठेकेदार और मुंशी को भी लेवी के लिए धमकी दी थी। इस संबंध में अड़की थाना में कांड संख्या 37/25 के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। इस कांड का खुलासा करने में नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई गौतम कुमार, रंजीत कुमार, निशशिरंजन और जयदेव कुमार सराक की भूमिका सराहनीय रही।

    Also read: पीएम ने पुल चिनाब पर लहराया तिरंगा, J-K को मिला ये तौहफा…

    crime Crime news News news desk ranchi ranchi news दो धराये लेवी के लिए उग्रवादियों के नाम पर दी थी जान की धमकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबकरीद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोल्हान DIG ने की समीक्षा बैठक, दिये कई निर्देश
    Next Article गुमला SP का सख्त निर्देश- पर्व के दौरान किसी भी हाल में न बिगड़े विधि-व्यवस्था

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.