Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ऑपरेशन सिंदूर पर एयर मार्शल एके भारती के पिता बोले… देखें क्या
    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन सिंदूर पर एयर मार्शल एके भारती के पिता बोले… देखें क्या

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2025Updated:May 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मार्शल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Purnia : भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रमुख भूमिका में थे. इस ऐतिहासिक ऑपरेशन को सफलतापूर्वक नेतृत्व करने पर जहां पूरी भारतीय सेना और वायुसेना गर्व महसूस कर रही है. वहीं उनके पिता जीवछलाल यादव भी अपने बेटे की कामयाबी पर बेहद गर्वित हैं.

    जीवछलाल यादव ने कहा, “जब से मुझे यह जानकारी मिली है, मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं. ऑपरेशन के बारे में पहले मुझे कुछ भी नहीं पता था, लेकिन जब अखबारों में इसकी खबरें आने लगीं तो मुझे बहुत खुशी हुई. मेरा बेटा देश के लिए जो कर रहा है, उस पर मुझे गर्व है.” उन्होंने आगे कहा, “वह अक्सर गांव आते हैं और यहां के लोगों से मिलते हैं. बहुत साधारण तरीके से बातचीत करते हैं और सबका सम्मान करते हैं. हमें खुशी है कि उनका नाम अब पूरे देश में है और वह हमारी वायुसेना का अहम हिस्सा बनकर देश की सेवा कर रहे हैं.”

    बता दें कि एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती बिहार के पूर्णिया जिले के झुन्नी कलां गांव के निवासी हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से प्राप्त की और इसके बाद एनडीए (पुणे) में भर्ती होकर 1987 में भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में शामिल हुए थे. वर्तमान में, एयर मार्शल भारती महानिदेशक वायु संचालन (डीजीएओ) के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हवाई अभियानों की निगरानी की थी. यह ऑपरेशन पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा था, जो कि हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरू हुआ था.

    उनके पिता जीवछलाल यादव, जो कोशी परियोजना के सेवानिवृत्त लेखाकार हैं, ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की सफलता पर गर्व है और उनका मानना है कि यह ऑपरेशन भारत के लिए एक बड़ी जीत साबित हुआ है. एयर मार्शल एके भारती के परिवार के लिए यह पल बेहद गर्व और खुशी का है. उनका योगदान देश की सुरक्षा और प्रतिष्ठा में एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है.

    Also Read : हरमू नदी के किनारे अज्ञात श’व बरामद, इलाके में सनसनी

    Air Force Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti India's victory Indian Air Force indian army military operation national security Operation Sindoor Pakistan Patriotism एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ऑपरेशन सिंदूर देश की रक्षा पाकिस्तान भारत की जीत भारतीय वायुसेना भारतीय सेना राष्ट्रीय वायुसेना सैन्य ऑपरेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरमू नदी के किनारे अज्ञात श’व बरामद, इलाके में सनसनी
    Next Article CM नीतीश ने धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1042 नए सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत बोले- बच्चों का भविष्य आपके हाथ में…

    June 29, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    1042 नए सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत बोले- बच्चों का भविष्य आपके हाथ में…

    June 29, 2026

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.