Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»उत्तरकाशी टनल हादसे के बाद NHAI का फैसला, देश में बन रहे सभी सुरंगों का होगा सेफ्टी ऑडिट
    ट्रेंडिंग

    उत्तरकाशी टनल हादसे के बाद NHAI का फैसला, देश में बन रहे सभी सुरंगों का होगा सेफ्टी ऑडिट

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून : उत्तरकाशी टनल हादसे के बाद एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण) ने देश में बन रहे दो दर्ज़न से अधिक सुरंगों का सेफ्टी ऑडिट कराने का फैसला किया है.

    • समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एनएचएआई ने दुर्घटनाओं से बचाव के लिए देश में बन रहे 29 सुरंगों का सेफ्टी ऑडिट कराने का फ़ैसला लिया है.
    • सेफ्टी ऑडिट के इस कार्य में NHAI के अधिकारियों के साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारी सहयोग करेंगे.
    • सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये दोनों संस्थाएं मिलकर जांच कर के एक हफ़्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट जमा करेंगी.
    • सरकार के बयान के अनुसार, ”निर्माण के दौरान सुरक्षा और उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन तय करने की ख़ातिर एनएचएआई देश के सभी 29निर्माणाधीन सुरंगों का सेफ्टी ऑडिट करेगी.”
    • इनमें से 12 सुरंग हिमाचल प्रदेश में हैं, जबकि जम्मू और कश्मीर में छह और बाक़ी के सुरंग उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में हैं.

    मजदूरों की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया जाताः मज़दूर संगठन

    देश के मजदूर संगठनों ने कहा है कि उत्तरकाशी के टनल में 41 लोगों के फंसने के वाकये से ये एक बार फिर सामने आ गया है कि सरकार मज़दूरों की सुरक्षा को लेकर ‘कितना ग़ैरज़िम्मेदाराना रवैया’ रखती है. 11 ट्रेड यूनियनों और सेक्टोरल फेडरेशनों के बयान में कहा गया है, “केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सेक्टोरल फेडरेशन/एसोसिएशन उत्तराकाशी का सिल्क्यारा सुरंग ढहने में प्रशासन की विफलता पर दुख व्यक्त करता है.”

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वर्कप्लेस पर सुरक्षा के मामले में क़ानून कितने कमज़ोर हैं इस घटना ने उसे उजागर कर दिया है. सिल्क्यारा टनल में जो हुआ है वो ऐसी तमाम घटनाओं में से एक है. यूनियन का कहना है कि केंद्र की ओर से जो टीम पूरे ऑपरेशन की निगरानी के लिए भेजी गयी वो काफ़ी देरी से पहुंची.

    बयान में कहा गया, “लंबी सुरंगों के निर्माण में एक बचाव टनल तैयार किया जाता है और ये टनल इमरजेंसी प्लान का हिस्सा होता है, ये ज़रूरी होता है. लेकिन सिल्क्यारा टनल बनाते समय इसकी कोई योजना ही नहीं की गयी.”

    इसे भी पढ़ें: DeepFake : 10 दिन के अंदर बनेगा नया कानून, टेक कंपनियों के साथ सरकार की बैठक में लिए गये निर्णय

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline NHAI Safety Audit Today's News Uttarkashi Tunnel Accident आज की खबर उत्तरकाशी टनल हादसा एनएचएआई करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सेफ्टी ऑडिट स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतोरांग स्टेशन पर रुकेगी क्रिया योगा एक्सप्रेस
    Next Article देश के लिए खतरा हैं बांग्लादेशी घुसपैठिये – बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL मामले में कोर्ट का सहारा ले सरकार, माले विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में उठाई मांग

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर स्पीकर की दो टूक, बोले- “सवाल डालकर सदन में न रहना दुखद”

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो

    August 10, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    Latest Posts

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.