Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 3:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में तीसरे चरण के मतदान पर बोले आदित्य साहू, 10 कमल फूल और एक केला ईवीएम में कैद
    झारखंड

    झारखंड में तीसरे चरण के मतदान पर बोले आदित्य साहू, 10 कमल फूल और एक केला ईवीएम में कैद

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने तीसरे चरण के मतदान पर कहा कि इसमें चार लोकसभा सीट के लिए मतदान हुए. झारखंड की जनता ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त की है. जनता के रुझान से स्पष्ट हो गया है कि इन चारों लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे. तीन चरण के मतदान के बाद 10 कमल फूल और एक केला ईवीएम में कैद हो गया है.उन्होंने कहा कि झारखंड की ठगबंधन सरकार ने जनता को धोखा दिया है. साढ़े चार साल के कार्यकाल में ठगबंधन सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया. विकास का काम अवरुद्ध किया. चुनाव परिणाम आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने इन्हें नकार दिया. उन्होंनेे कहा कि चिलचिलाती धूप में मतदाता वोट डालने बूथ पर पहुंचे. कई वोटर वोट देने से वंचित रह गए. जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं था उनकी चुनाव आयोग को चिंता करनी चाहिए. साथ ही कहा कि कई सुरक्षा कर्मियों के नाम के आगे वोटर लिस्ट में पोस्टल बैलेट दर्ज था जबकि उनलोगो ने पोस्टल मतदान नहीं किया था. ऐसे मतदाताओं को मतदान से वंचित रहना पड़ा.

    आदित्य साहू ने कहा कि मतदाताओं ने मजबूत और विकसित भारत के लिए वोट दिया है. प्रधानमंत्री ने पिछले 10 साल में सभी वर्ग की चिंता की है. दुश्मनों को करारा जवाब दिया है. युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है. इससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को पीएम बनने के लिए वोट किया है. पीएम मोदी ने महिलाओं के मान सम्मान, उन्हें धुआं से आजादी दिलाने के लिए व्यापक पैमाने पर काम किया है. घर में शौचालय का निर्माण कराया है. गरीबों के लिए काफी काम किया है. उन्हें पक्का मकान देने का काम किया है. हर महीने राशन मुक्त उपलब्ध करा रहे हैं. अच्छे अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया है. किसानों को हर साल किसान सम्मान निधि दे रहे हैं. मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि चारों लोकसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे. प्रदेश महामंत्री ने रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आम जनता का आभार व्यक्त किया है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने के लिए चुनाव आयोग के प्रति भी आभार प्रकट किया है.

    आदित्य साहू प्रदेश महामंत्री बीजेपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचार जून को इंडिया गठबंधन विपक्ष पर भारी पड़ने जा रहा है : मिथिलेश ठाकुर
    Next Article झारखंड हमारे संघर्ष की भूमि, तीर धनुष हमारा अभिमान : कल्पना

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026
    झारखंड

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.