Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड, शिक्षा के क्षेत्र में किया बेहतर कार्य
    ट्रेंडिंग

    अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड, शिक्षा के क्षेत्र में किया बेहतर कार्य

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2023Updated:November 28, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बड़कागांव (हज़ारीबाग़) : अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (नेचुरल रिसोर्सेज) को वर्ष 2023 के ग्रीनटेक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान झारखण्ड समेत देश के विभिन्न राज्यों के पिछड़े और आदिवासी बहुल इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है. ग्रीनटेक फॉउंडेशन की ओर से अदाणी के प्रतिनिधियों को यह सम्मान जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हुए एक समारोह में प्रदान किए गए.

    अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा झारखण्ड के हजारीबाग, छत्तीसगढ़ में सरगुजा एवं रायगढ़ जिलों सहित मध्यप्रदेश के सिंगरौली, ओडिशा के सम्बलपुर और सुंदरगढ़, महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सामाजिक सरोकारों की विभिन्न परियोजनाएं संचालित की जा रही है. जिनमें अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से रेमेडियल कोचिंग क्लासेस, नवोदय कोचिंग क्लासेस, मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी, सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ मुफ्त स्कूल बस की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. इसके अलावा आदिवासी लड़कियों के लिए साइकल और खेलों के लिए भी विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाता है. जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा में अब तक 100 आदिवासी लड़कियां सफल हो चुकी हैं. वहीं, सरकारी स्कूलों में लड़कियों की उपस्थिति 45 से बढ़कर 70% हो चुकी है. 50 से अधिक विद्यार्थियों ने अब तक नीट ओर JEE की प्रवेश परीक्षा में सफलता पायी है. इसी कड़ी में अदाणी फॉउंडेशन ने अब तक 50 से अधिक सरकारी स्कूलों और 65 आँगनवाड़ी केंद्रों में जरूरी बदलाव भी लाया गया है. अदाणी फॉउंडेशन देश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, कौशल क्षमता विकास और कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है.

    सम्मान मिलने के बाद कंपनी ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षा को बढ़ावा देने में अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (नेचुरल रिसोर्सेज) को उत्कृष्ट योगदान के लिए मिले 10वें ग्रीनटेक सीएसआर अवार्ड 2023 से हम सभी सम्मानित महसूस कर रहे हैं. हमारी शिक्षा परियोजनाएं अदाणी विद्या मंदिर के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, सरकारी स्कूलों को बेहतर करने और प्रतिस्पर्धी परीक्षा कोचिंग की व्यवस्था के साथ-साथ शैक्षिक किट वितरित करने पर केंद्रित हैं. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र में जिन जगहों पर हमारी परियोजनाएं चल रही हैं, वहां के आदिवासी और पिछड़े इलाकों में परिवहन के साथ छात्रों की सुविधाओं का ख्याल भी रखा जा रहा है, ताकि उनकी शिक्षा में किसी तरह की बाधा न हो. हमारे समर्पित प्रयासों का उद्देश्य, क्षेत्र के आदिवासी विद्यार्थियों के बीच शिक्षा और कैरियर विकास को बढ़ावा देना, उनके लिए बेहतर और उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करना है. न्यायसंगत समाज बनाने के लिए सभी एकजुट होकर यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने के साथ-साथ समुदायों के समावेशी विकास को भी बढ़ावा मिल सके.”

    इसे भी पढ़ें: देव दीपावाली : 22 लाख दीये से जगमग हुए घाट, देखें ‘काशी’ की भव्य तस्वीरें

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Hazaribagh jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेव दीपावाली : 22 लाख दीये से जगमग हुए घाट, देखें ‘काशी’ की भव्य तस्वीरें
    Next Article झामुमो नेत्री ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तुलना राम रहीम से की, राजनीतिक बयानबाजी तेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Latest Posts

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.