Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में चिन्मय मिशन की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती होंगी शामिल, मिला निमंत्रण
    Uncategorized

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में चिन्मय मिशन की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती होंगी शामिल, मिला निमंत्रण

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए चिन्मय विद्यालय, बोकारो के प्रांगण में चिन्मय मिशन, बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती को निमंत्रण प्राप्त हुआ है. चिन्मय विद्यालय में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बोकारो एवं बजरंग दल के पदाधिकारी ने स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती को निमंत्रण दिया एवं  सम्मानित किया.

    इस अवसर पर परम पुज्य स्वामिनी ने कहा कि प्रभु श्रीराम एवं परम पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी का आशीर्वाद है कि प्रभु श्री रामजी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर मुझे आमंत्रित किया गया.  पिछले 500 सालों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हो रहे हैं. मैं अपने आप को धन्य मानती हूं कि मुझे भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है. प्रभु श्री राम हम सभी के आराध्य हैं. हम सभी पर उनकी विशेष कृपा है कि हम सभी इस घड़ी में स्वयं प्रत्यक्ष रूप से इस शुभ अवसर को देख पा रहे हैं.

    स्वामिनी जी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने इस शुभ घड़ी के लिए आंदोलन को मुकाम तक पहुंचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है और हमारे परम पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक सदस्यों में थे. स्वामिनी जी ने सभी संतो और कार सेवकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अपनी निष्ठा से, भक्ति भाव से अपने प्राणो की आहुति दे दी. वे सभी पूजनीय है.

    आग्रह करते हुए कहा कि हर सनातनी परिवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम जी के दर्शन अवश्य करने चाहिए. 22 जनवरी को विश्व स्तर पर सभी चिन्मय मिशन केंद्र एवं चिन्मय विद्यालय में विशेष भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सभी सनातनी 22 जनवरी को अपने घरों में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन को विशेष रूप से मनाए एवं घरों में दीप प्रज्वलित कर भक्ति भाव में भक्ति संगीत का आनंद लें. भगवान श्री राम ने कभी भी किसी से ऊंच- नीच का भेद नहीं किया,  उन्होंने माता सबरी के झूठे बेर खाएं, निषाद राज केवट को गले लगाकर मित्र भी बनाया. प्रभु श्री राम अनुशासन के कारण ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम बने. उनकी हर लीला को जीवन में अनुकरण करना चाहिए. पुरा विश्व राममय हो गया है. अयोध्या के साथ-साथ पूरे भारत एवं विश्व राममय हो गया है. इस शुभ घड़ी का इंतजार हम सभी पलके बिछाकर कर रहे थे.

    इसे भी पढ़ें: ED अवैध खनन मामले में साहिबगंज डीसी से आज करेगी पूछताछ

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED अवैध खनन मामले में साहिबगंज डीसी से आज करेगी पूछताछ
    Next Article होटल-रेस्टोरेंट को अलग रखना होगा गीला-सूखा कचरा, बकाया वेस्ट यूजर चार्ज जमा करने का आदेश

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी की चिट्ठी पर बाबूलाल मरांडी का सवाल, कहा -‘अपना पक्ष स्पष्ट क्यों नहीं करते?’

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से CID कर रही है पूछताछ

    August 17, 2026
    क्राइम

    97 करोड़ की बिजली राशि घोटाले में कोर्ट का बड़ा आदेश, JUUNL को वापस मिलेंगे 13.53 करोड़ रुपये

    August 17, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.