Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर हादसा, बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत
    बिहार

    मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर हादसा, बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुजफ्फरपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है। कुढ़नी प्रखंड के मनियारी थाना क्षेत्र में मधुबन के पास मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर एक बुजुर्ग महिला ट्रेन से कटकर मौत हो गईं।

     हादसे की पूरी कहानी

    घटना मधुबन इलाके में हुई, जहां रेलवे गुमटी बंद थी। एक ट्रेन गुजरने के बाद सुन्नी देवी रेल की पटरियों को पार करने की कोशिश कर रही थीं। ठीक उसी वक्त दूसरी दिशा से तेज रफ्तार वाली दूसरी ट्रेन आ गई और वो उसकी चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुन्नी देवी को कान से कम सुनाई देता था, शायद इसलिए उन्हें दूसरी ट्रेन की आवाज या आने का पता ही नहीं चल सका। मृतका की पहचान सुन्नी देवी के रूप में हुई है। वो रघुनाथपुर खुर्द गांव की रहने वाली थीं, जो मुशहरी थाना क्षेत्र में आता है। उम्र करीब 64 साल बताई जा रही है।

     मौके पर मचा हड़कंप

    हादसा इतना भीषण था कि लोगों की रूह तक काँप उठी। सूचना मिलते ही मनियारी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिखरे हुए अवशेषों को बड़ी सावधानी से एकत्र किया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई है।

     पुलिस का बयान

    मनियारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है, उससे ये मामला साफ-साफ दुर्घटना का लग रहा है। कोई शक की बात नहीं दिख रही। फिर भी पुलिस पूरी जांच कर रही है और रेलवे प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

     परिवार में कोहराम

    इस खबर से सुन्नी देवी के परिवार में कोहराम मच गया है। बुजुर्ग महिला के जाने से घर में मातम छा गया। आसपास के लोग भी सदमे में हैं। ऐसे हादसे देखकर सब सोच में पड़ जाते हैं कि रेल पटरियों को पार करते वक्त कितनी सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर जब सुनने में दिक्कत हो या गुमटी बंद हो।

    Also Read : नया परिसर, पुरानी विरासत : झारखंड हाई कोर्ट का “लीगल टाइम मशीन”

    accidental death Bihar Accident Bihar breaking news Bihar Crime News elderly woman death Kudhani Block Local Police Investigation Madhuban Muzaffarpur Manihari Thana Muzaffarpur news Muzaffarpur Samastipur Rail Line Rail Track Incident Railway Crossing Accident Railway Track Death train accident एक्सीडेंटल मौत कुढ़नी ब्लॉक ट्रेन एक्सीडेंट बिहार एक्सीडेंट बिहार क्राइम न्यूज बिहार ब्रेकिंग न्यूज बुजुर्ग महिला की मौत मधुबन मुजफ्फरपुर मनिहारी थाना मुजफ्फरपुर न्यूज मुजफ्फरपुर समस्तीपुर रेल लाइन रेल ट्रैक हादसा रेलवे क्रॉसिंग एक्सीडेंट रेलवे ट्रैक पर मौत लोकल पुलिस इन्वेस्टिगेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनया परिसर, पुरानी विरासत : झारखंड हाई कोर्ट का “लीगल टाइम मशीन”
    Next Article झारखंड निकाय चुनाव : बूथ पर हुई कोई भी गड़बड़ी, तो जा सकती है नौकरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.