Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»तेज़ रफ्तार बालू लदे हाइवा ने छह वर्षीय बच्चे को कुचला, हालत नाजुक
    ट्रेंडिंग

    तेज़ रफ्तार बालू लदे हाइवा ने छह वर्षीय बच्चे को कुचला, हालत नाजुक

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाइवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamui : बिहार के जमुई जिले में आज यानी सोमवार सुबह एक बार फिर तेज़ रफ्तार बालू लदे हाइवा ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चा बेतरह जख्मी हो गया। बच्चे की पहचान संतोष कुमार के बेटे युवराज कुमार (6) के रूप में हुई है। घटना झाझा थाना क्षेत्र के सैर गांव से सामने आई है।

    जमुई सदर अस्पताल रेफर

    मिली जानकारी के अनुसार युवराज स्कूल जाने के लिए घर से निकला था और सड़क पार कर रहा था, तभी तेज़ रफ्तार बालू लदा हाइवा वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों द्वारा उसे तुरंत झाझा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    हाइवा को किया गया जब्त

    हादसे की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा चालक को पकड़ कर बंधक बना लिया और हाइवा को सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर झाझा थाना से ASI मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया। साथ ही हाइवा को भी जब्त कर थाना ले जाया गया है।

    ग्रामीणों का आरोप : नियमों की उड़ रही धज्जियां

    ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि सैर गांव से होकर गुजरने वाली सड़क से प्रतिदिन दर्जनों बालू लदे हाइवा अत्यधिक रफ्तार से गुजरते हैं। इनमें से अधिकतर वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं होती और न ही कोई निगरानी व्यवस्था है। पिछले कुछ महीनों में इस सड़क पर कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    मुआवजे की मांग

    हादसे के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। न ही पीड़ित परिवार को कोई आर्थिक सहायता या मुआवज़े की घोषणा की गई है। इससे गांव में असंतोष और आक्रोश और गहरा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जख्मी बच्चे का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है।

    Also Read : नयनतारा ने मनाई शादी की तीसरी सालगिरह, अनदेखी तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

    Accident Bihar Bihar news child injured Jamui Jhajha Jhajha police station overspeeding Road Accident road safety Sair village sand-laden Hyva traffic accident जमुई झाझा झाझा थाना ट्रैफिक हादसा तेज रफ्तार दुर्घटना बालू लदा हाइवा बिहार बिहार समाचार मासूम घायल सड़क सुरक्षा सड़क हादसा सैर गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक पर हमला कर 60 हजार रुपये लूटे, पांच पर FIR दर्ज
    Next Article ताला मरांडी की अग्रिम जमानत पर अब 11 जून को सुनवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    गढ़वा

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026
    झारखंड

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.