Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»नयनतारा ने मनाई शादी की तीसरी सालगिरह, अनदेखी तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
    मनोरंजन

    नयनतारा ने मनाई शादी की तीसरी सालगिरह, अनदेखी तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नयनतारा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक नयनतारा और विग्नेश शिवन ने आज अपनी शादी की तीसरी सालगिरह धूमधाम से मनाई। इस खास मौके पर नयनतारा ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा और साथ ही कुछ अनदेखी तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है और फैंस कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

    नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ काश तुम अक्सर ये सोचो कि हम में से ज़्यादा प्यार कौन करता है, और कभी इसका जवाब ना मिले। हमारे रिश्ते को इससे बेहतर बयान नहीं किया जा सकता। तुम वही हो जिसकी मेरी रूह को हमेशा तलाश थी। हम दो से अब चार हो गए, इससे ज़्यादा क्या मांगता कोई, तुमने मुझे दिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है! सालगिरह मुबारक हो, मेरे जीवनसाथी, तुमसे हमेशा प्यार रहेगा, हमेशा और हमेशा के लिए।”

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by N A Y A N T H A R A (@nayanthara)

    अनदेखी तस्वीरों में दिखी गहरी केमिस्ट्री

    नयनतारा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके बीच की बॉन्डिंग और प्यार तस्वीरों में साफ नजर आता है। कभी एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए तो कभी माथे पर किस करते हुए, दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इन तस्वीरों में हल्की बारिश के बीच दोनों का मुस्कुराता चेहरा उनके रिश्ते की मजबूती को दर्शाता है।

    पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस

    2022 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने ना सिर्फ अपने रिश्ते को मजबूती से निभाया है, बल्कि अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को भी बखूबी मैनेज किया है। नयनतारा जहां इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मुकुथी अम्मन 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं हाल ही में वह फिल्म “टेस्ट” और शाहरुख खान के साथ “जवान” जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं विग्नेश शिवन भी निर्देशन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और दोनों एक-दूसरे के काम और निजी जीवन में पूरी तरह से साथ निभाते दिखते हैं।

    फैंस और सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

    नयनतारा का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और कई फिल्मी सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दी हैं। कुछ ने उन्हें “परफेक्ट कपल” कहा, तो कुछ ने इस प्यार भरे पोस्ट को देखकर भावुक प्रतिक्रिया दी।

    Also Read : पटना के 31 थानों में 24 घंटे क्विक मोबाइल टीम तैनात

    celebrity anniversary celebrity couple Nayanthara Nayanthara fans Nayanthara Instagram post Nayanthara Vignesh anniversary Nayanthara Vignesh love story Nayanthara Vignesh wedding South Cinema South Indian couples South stars unseen photos Vignesh Shivan viral pictures. wedding anniversary अनदेखी तस्वीरें नयनतारा नयनतारा इंस्टाग्राम पोस्ट नयनतारा फैंस नयनतारा विग्नेश लव स्टोरी नयनतारा विग्नेश शादी नयनतारा विग्नेश सालगिरह वायरल फोटो विग्नेश शिवन शादी की सालगिरह साउथ इंडियन कपल्स साउथ सिनेमा साउथ स्टार्स सेलिब्रिटी एनिवर्सरी सेलिब्रिटी कपल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफं’दे पर लटकी मिली तलाकशुदा महिला, रह रही थी बॉयफ्रेंड के साथ
    Next Article युवक पर हमला कर 60 हजार रुपये लूटे, पांच पर FIR दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.