Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बाराती गाड़ी को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, फिर…
    ट्रेंडिंग

    बाराती गाड़ी को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, फिर…

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पिकअप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bettiah (West Champaran) : पश्चिमी चंपारण जिले में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र की है, जहां विदाई के बाद लौट रही बाराती गाड़ी को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन ने NH-727 पर जौकटिया चौक के पास जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग बेतरह जख्मी हो गए.

    रात की विदाई, सुबह हुआ हादसा

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रुबड़ी गांव से बारात लालसरैया कठहिया गई थी. गुरुवार तड़के करीब पांच बजे जब दूल्हा-दुल्हन और परिजन विदाई के बाद वापस लौट रहे थे, उसी दौरान जौकटिया ग्रामीण बैंक के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी.

    दूल्हे का पैर टूटा

    हादसे में दूल्हा रूपम कुमार का पैर टूट गया, जबकि नवविवाहिता दुल्हन सोनी कुमारी, उपेंद्र कुमार (दुल्हन का भाई), रोहित कुमार (दूल्हे का बहनोई), ड्राइवर लवकुश कुमार और एक अन्य रिश्तेदार अभिषेक कुमार बेतरह जख्मी हो गए. सभी जख्मियों को तुरंत इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया भेजा गया.

    पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की पुलिस स्पॉट पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया. थाना प्रभारी विश्वमोहन चौधरी ने मीडिया को बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया है.

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    जख्मियों के परिजन GMCH पहुंच चुके हैं और सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है. खासकर दूल्हा-दुल्हन की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन बेहद दुखी और व्याकुल हैं. एक ओर जहां घर में शादी की खुशियों की उम्मीद थी, वहीं अब पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है.

    Also Read : गोड्डा में लोन के नाम पर युवक से 93,600 रुपए की ठगी

    Bihar news Bihari News bride and groom injured Jaukatia Chowk Majhauliya police station NH 727 overspeeding Pickup Vehicle post-wedding tragedy Road Accident traffic accident tragic accident wedding procession accident wedding turns into mourning West Champaran जौकटिया चौक ट्रैफिक एक्सीडेंट तेज रफ्तार दर्दनाक हादसा दूल्हा-दुल्हन घायल पश्चिमी चंपारण पिकअप वाहन बारात दुर्घटना बिहार समाचार बिहारी न्यूज़ मझौलिया थाना विदाई के बाद हादसा शादी में मातम सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article7 महीने में कि 25 शादियां, लाखों की ठगी का हुआ खुलासा…
    Next Article यूट्यूबर ज्योति की चार दिन बढ़ी पुलिस रिमांड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    ट्रेंडिंग

    महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.