Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»फसल की रखवाली कर रहे किसान की गो’ली मा’रकर ह’त्या
    क्राइम

    फसल की रखवाली कर रहे किसान की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किसान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khagaria : बिहार के खगड़िया जिले में आज यानी शनिवार तड़के एक सनसनीखेज घटना में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक किसान की शिनाख्त अनिल यादव (46) के तौर पर की गई है। अनिल को बदमाशों ने अनिल के सिर और चेहरे पर चार गोलियां मारीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम से जांच कराने की मांग की जा रही है। घटना मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी ठाठा गांव से सामने आई है।

    ताबड़तोड़ चली गोलियां

    मिली जानकारी के अनुसार अनिल यादव अपने घर के पास खलिहान में मक्के की फसल की रखवाली के लिए सोया था। तड़के करीब तीन से चार हथियारबंद बदमाशों ने सोते समय उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। अनिल के भाई किनो यादव ने मीडिया को बताया कि वह भी घटना के समय खलिहान में कुछ दूरी पर फसल की रखवाली के लिए सोया था। गोली की आवाज सुनकर वह अंधेरे में दक्षिण दिशा की ओर खेत में भाग गया और डर के मारे गश खाकर गिर पड़ा। बाद में उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी।

    बदमाश फरार

    परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अनिल को मृत पाया, जबकि बदमाश फरार हो चुके थे। किनो ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन से चार थी। उन्होंने हत्या में शोभित यादव की संलिप्तता का आरोप लगाया, जिसके साथ अनिल का पिछले दो साल से घरेलू विवाद का मुकदमा चल रहा था। किनो ने यह भी खुलासा किया कि दो दिन पहले शोभित की पत्नी ने अनिल को हत्या की धमकी दी थी।

    गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

    घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO मुकुल कुमार रंजन, इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, मानसी थाना प्रभारी परेन्द्र कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। SDPO ने मीडिया को बताया कि मामले की गहन जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

    Also Read : पप्पू यादव ने तेजस्वी को दी सलाह, कहा- हेडमास्टर मत बनिए

    # Bihar Crime Anil yadav Bihar Bihar police Crime news Criminal Attack farmer crime farmer murder forensic team FSL probe FSL जांच Khagaria Khagaria news Mansi police station Murder case police investigation Purvi Thatha village rural crime sensational case Shooting Incident shot dead अनिल यादव अपराध समाचार किसान अपराध किसान हत्या खगडिया खगड़िया समाचार गोली मारकर हत्या . गोलीकांड ग्रामीण क्राइम पुलिस जांच पूर्वी ठाठा गांव फॉरेंसिक टीम बदमाश हमला बिहार बिहार अपराध बिहार पुलिस मानसी थाना सनसनीखेज घटना हत्या मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपप्पू यादव ने तेजस्वी को दी सलाह, कहा- हेडमास्टर मत बनिए
    Next Article गोविंदपुर के पूर्व अवर निबंधक मिहिर कुमार पर होगी विभागीय कार्रवाई, आदेश जारी

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.