Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पप्पू यादव ने तेजस्वी को दी सलाह, कहा- हेडमास्टर मत बनिए
    बिहार

    पप्पू यादव ने तेजस्वी को दी सलाह, कहा- हेडमास्टर मत बनिए

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पप्पू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की सियासत में महागठबंधन के भीतर तनातनी बढ़ती जा रही है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कोई भी दल अपने उम्मीदवार तय करने में सक्षम है और किसी को ‘हेडमास्टर’ बनने की जरूरत नहीं है।

    कांग्रेस के माई-बाप राहुल, प्रियंका, खरगे

    पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “कांग्रेस में कौन-कौन चुनाव लड़ेगा, यह पार्टी के प्रभारी और नेता तय करेंगे। कोई दूसरा यह नहीं बता सकता कि किस दल से कौन उम्मीदवार होगा। कांग्रेस के माई-बाप राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे हैं। विचारधारा का नेतृत्व कांग्रेस खुद करती है।”

    JMM के बाद अब पप्पू यादव ने उठाए सवाल

    यह विवाद 12 जून को पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर हुई महागठबंधन की बैठक के बाद शुरू हुआ। इस बैठक में फैसला लिया गया था कि अगली बैठक में सभी दल अपने दावे वाले क्षेत्रों से प्रत्याशियों की सूची पेश करेंगे। हालांकि, इस बैठक को लेकर असंतोष अब खुलकर सामने आ रहा है। पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आपत्ति जताई थी कि उसे बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया। अब पप्पू यादव ने तेजस्वी के नेतृत्व और रवैये पर सवाल उठाए हैं।

    सीएम फेस अभी नहीं हुआ तय

    पप्पू यादव ने कहा, “इंडिया गठबंधन के घटक दलों को मेरी सलाह है कि हेडमास्टर मत बनिए। हर पार्टी स्वतंत्र है और अपने फैसले खुद ले सकती है।” बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि तेजस्वी सिर्फ समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं, न कि गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के अंतिम उम्मीदवार। उन्होंने कहा था कि सीएम फेस अभी तय नहीं हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच महागठबंधन में यह तकरार गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर रही है।

    Also Read : दैनिक भास्कर के पत्रकार संतोष चौधरी वैल्लोर में सड़क दुर्घटना में घायल, मां की मौ’त

    alliance dispute Alliance Politics Bihar news Bihar Politics Bihar politics tension Congress Leader coordination committee Election Politics headmaster remark independent MP India Alliance leader's comment Mahagathbandhan opposition alliance Pappu Yadav political conflict political rift Political Statement Rajesh Ranjan Tejashwi Yadav इंडिया गठबंधन कांग्रेस नेता गठबंधन तनाव गठबंधन विवाद चुनाव राजनीति तेजस्वी यादव निर्दलीय सांसद नेता बयान पप्पू यादव बिहार राजनीति बिहार समाचार बिहार सियासत महागठबंधन राजनीतिक तनातनी राजनीतिक बयान राजेश रंजन विपक्षी गठबंधन समन्वय समिति सियासी तकरार हेडमास्टर टिप्पणी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में 50 लाख का गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
    Next Article फसल की रखवाली कर रहे किसान की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    Related Posts

    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.