Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में बढ़ती ठंड के बीच बेघरों के लिए 953 बेड वाला रैन बसेरा तैयार
    बिहार

    पटना में बढ़ती ठंड के बीच बेघरों के लिए 953 बेड वाला रैन बसेरा तैयार

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बेड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में ठंड बढ़ने के साथ ही असहाय और बेघर लोगों के लिए पटना नगर निगम ने 953 बेड वाला रैन बसेरा तैयार किया है। इसमें स्थायी, अस्थायी और जर्मन हैंगर प्रकार के आश्रय स्थल शामिल हैं। सभी रैन बसेरों में 3 शिफ्ट में केयरटेकर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे और फायर सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। हर केंद्र पर एक प्रबंधक भी नियुक्त किया गया है, जो सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। संबंधित थानों को भी रात में गश्ती बढ़ाने के लिए पत्र भेजा गया है।

    निःशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था

    रैन बसेरों में रहने और रात के भोजन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। यहां स्वच्छ पेयजल, टॉयलेट, मच्छरदानी और पर्याप्त कंबलों की व्यवस्था की गई है। ठंड बढ़ने पर प्रत्येक व्यक्ति को दो कंबल दिए जाएंगे। रैन बसेरा में ठहरने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा।

    महिलाओं के लिए विशेष रैन बसेरा

    महिलाओं के लिए अलग से विशेष रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, जहां केवल महिलाएं ही ठहर सकती हैं। इन केंद्रों में महिला केयरटेकर की तैनाती की गई है। मौर्या होटल के सामने, पटना सिटी नाला पर और बुद्धा स्मृति पार्क के पास महिलाओं के लिए विशेष रैन बसेरा बनाया गया है।

    अंचलवार रैन बसेरों की संख्या

    • नूतन राजधानी अंचल : 5 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी, 5 अस्थायी
    • कंकड़बाग अंचल : 5 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी
    • पाटलिपुत्र अंचल : 1 अस्थायी
    • पटना सिटी अंचल : 2 अस्थायी
    • अजीमाबाद अंचल : 2 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी

    नगर निगम का कहना है कि ठंड के दौरान कोई भी व्यक्ति खुले में न रहे, इसके लिए सभी इंतज़ाम पूरी तरह किए गए हैं।

    Also Read : झारखंड में बढ़ा ठंड का प्रकोप, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

    A 953-bed night shelter is ready for the homeless amid the increasing cold in Patna. पटना में बढ़ती ठंड के बीच बेघरों के लिए 953 बेड वाला रैन बसेरा तैयार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बढ़ा ठंड का प्रकोप, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
    Next Article बिहार के मॉडल टाइम-टेबल से चलेंगे सभी सरकारी स्कूल, मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.