Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार के मॉडल टाइम-टेबल से चलेंगे सभी सरकारी स्कूल, मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य
    बिहार

    बिहार के मॉडल टाइम-टेबल से चलेंगे सभी सरकारी स्कूल, मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में प्राइमरी से लेकर प्लस टू तक के सभी सरकारी स्कूल अब मॉडल टाइम-टेबल के अनुसार चलेंगे। यह नियम संस्कृत स्कूलों और मदरसों पर भी लागू होगा। नए निर्देश के अनुसार स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे और छुट्टी से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य रूप से गाया जाएगा।

    सुबह की प्रार्थना और बिहार गीत अनिवार्य

    9:30 से 10 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। इसमें बिहार गीत गाया जाएगा और सभी शिक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। प्रार्थना शुरू होने से पहले शिक्षक बच्चों की पोशाक, बाल और नाखून की जांच करेंगे। इसके बाद सामान्य ज्ञान, समाचार वाचन और छोटी परिचर्चाएं कराई जाएंगी।

    आठ पीरियड की पढ़ाई

    माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. द्वारा जारी टाइम-टेबल के अनुसार पढ़ाई आठ पीरियड में होगी :

    • 10:00-10:40 : पहली घंटी
    • 10:40-11:20 : दूसरी घंटी
    • 11:20-12:00 : तीसरी घंटी
    • 12:00-12:40 : लंच टाइम
    • 12:40-1:20 : चौथी घंटी
    • 1:20-2:00 : पांचवीं घंटी
    • 2:00-2:40 : छठी घंटी
    • 2:40-3:20 : सातवीं घंटी
    • 3:20-4:00 : आठवीं घंटी

    इसके बाद शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी होगी।

    राष्ट्रगान में लाउडस्पीकर का उपयोग अनिवार्य

    नए नियमों के तहत छुट्टी से पहले होने वाले राष्ट्रगान में लाउडस्पीकर का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा गतिविधियों के लिए कक्षा अनुसार अलग-अलग समय तय किया गया है। सभी कक्षाओं में एक जैसी खेलकूद या गतिविधियां नहीं होंगी। सरकार का उद्देश्य है कि नई व्यवस्था से स्कूलों में अनुशासन, नियमितता और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो।

    Also Read : पटना में बढ़ती ठंड के बीच बेघरों के लिए 953 बेड वाला रैन बसेरा तैयार

    All government schools in Bihar will run on a model timetable and the national anthem will be compulsory. बिहार के सभी सरकारी स्कूल मॉडल टाइम-टेबल से चलेंगे राष्ट्रगान अनिवार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में बढ़ती ठंड के बीच बेघरों के लिए 953 बेड वाला रैन बसेरा तैयार
    Next Article इंडिगो की उड़ानों में बड़ी अव्यवस्था, दो दिनों में सैकड़ों फ्लाइटें रद्द, DGCA ने लगाई कड़ी फटकार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची का छात्र आंदोलन—सिर्फ एक परीक्षा का विवाद या वर्षों से जमा होता आक्रोश?

    August 5, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी की चिट्ठी पर बाबूलाल मरांडी का सवाल, कहा -‘अपना पक्ष स्पष्ट क्यों नहीं करते?’

    August 17, 2026

    झारखंड : JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से CID कर रही है पूछताछ

    August 17, 2026

    97 करोड़ की बिजली राशि घोटाले में कोर्ट का बड़ा आदेश, JUUNL को वापस मिलेंगे 13.53 करोड़ रुपये

    August 17, 2026

    ‘छात्रों से मिलिए, उनकी मांगों का समाधान कीजिए’ , छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

    August 17, 2026

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.