Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»आपसी विवाद में 9 साल की मासूम को लगी गो’ली, कैसे क्या हुआ… जानें
    बिहार

    आपसी विवाद में 9 साल की मासूम को लगी गो’ली, कैसे क्या हुआ… जानें

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मासूम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिला में आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में 9 साल की मासूम बेतरह जख्मी हो गई है। जख्मी बच्ची की पहचान माहिरा परवीन उर्फ महक बताई जा रही है। बच्ची को दाहिने कंधे में गोली लगी है और उसे उसकी मां के साथ प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पताही चौसीमा गांव के की है। यह इलाका सदर थाना क्षेत्र में आता है।

    मिली जानकारी के अनुसार महक मूल रूप से बरियापुर थाना के गनियारी गांव की रहने वाली है और अपने मामा के घर चौसीमा आई थी। पुलिस को दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े तीन बजे बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी, तभी कुछ लोगों के साथ घरवालों का विवाद शुरू हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में बच्ची को गोली लग गई। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल पर खून के छींटे नहीं मिले, जिसके चलते परिजनों की दी गई जानकारी को संदिग्ध माना जा रहा है।

    सदर थानेदार अस्मित कुमार ने मीडिया को बताया कि परिजनों ने अभी तक औपचारिक बयान दर्ज नहीं कराया है और आज यानी बुधवार को आवेदन देने की बात कही है। पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। सिटी SP कोटा किरण कुमार ने मीडिया को बताया कि नगर DSP टू विनिता सिन्हा को घटनास्थल पर जाकर मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जख्मी बच्ची स्थानीय पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद शरफराज की भांजी है। शरफराज ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है और बुधवार सुबह उसका ऑपरेशन होगा। उन्होंने कहा कि इलाज के बाद वे घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की सही तस्वीर सामने आएगी।

    Also Read : मजदूर के पास मिले असली के जगह मनोरंजन बैंक के नकली नोट मिले, फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का खेल

    9 साल की मासूम को गोली लगने से हड़कंप A nine-year-old innocent was shot and was admitted to a private hospital Bihar Bihar police crime dispute firing hospitalized injured Local News muzaffarpur Muzaffarpur crime Patahi Chousima village police investigation private hospital Sadar Police Station Shooting Incident अपराध अस्पताल में भर्ती आपसी विवाद गोलीकांड गोलीबारी घायल पताही चौसीमा गांव पुलिस जांच प्राइवेट अस्पताल प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बिहार बिहार पुलिस मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर क्राइम सदर थाना स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article26 साल से फरार मोनिका कपूर अब CBI की हिरासत में
    Next Article अमेरिका ने दवाओं पर 200% और तांबे पर 50% टैरिफ लगाने का किया एलान

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.