Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»विश्व में कोरोना से 76.51 लाख लोग संक्रमित, अब तक 4.26 लाख की मौत
    Uncategorized

    विश्व में कोरोना से 76.51 लाख लोग संक्रमित, अब तक 4.26 लाख की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) से दुनिया भर में अब तक 76.51 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4.26 लाख से अधिक लोगों की इस जानलेवा विषाणु के कारण मौत हो चुकी है।

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 76,50,696 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,25,869 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से संक्रमित 34 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

    कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे क्रम पर आ गया है।

    भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 11,458 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,08,993 हो गई है। वहीं इस दौरान 386 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 8884 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,45,779 सक्रिय मामले हैं, जबकि इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में 8551 अधिक 1,54,330 है। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।

    विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी से अब तक 20,49,024 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,14,672 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 8,28,810 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 41,828 लोगों की मौत हो चुकी है।

    रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 5,10,761 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6705 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,94,402 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,566 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

    स्पेन में अब तक 2,43,209 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां संक्रमितों की संख्या भले ही स्पेन से कम 2,36,305 है लेकिन मृतकों की संख्या लगभग 8000 अधिक 34,223 है।

    वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,228 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,93,220 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,377 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,87,226 लोग संक्रमित हुए हैं और 8783 लोगों की मौत हुई है।

    तुर्की में कोरोना से अब तक 1,75,218 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4778 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,82,525 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8659 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

    मेक्सिको में 16448, बेल्जियम में 9646, कनाडा में 8125, नीदरलैंड में 6072, पेरू में 6088, स्वीडन में 4854, इक्वाडोर में 3828, स्विट्जरलैंड में 1938, आयरलैंड में 1705 और पुर्तगाल में 1505 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 1,32,405 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2551 लोगों की मौत हो चुकी है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर फिर साधा निशाना
    Next Article स्तनपान से शिशु को कोरोना का खतरा नहीं : डब्ल्यूएचओ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.